{"_id":"69405ca75eeb6d157105037b","slug":"the-pensioners-association-held-a-protest-and-chanted-slogans-jpnagar-news-c-284-1-jpn1008-153503-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी
विज्ञापन
अमरोहा कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत पदाधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय व प्रांतीय आह्वान पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शहीद पार्क कलक्ट्रेट पर जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल के नेतृत्व में किया गया।
सोमवार को आयोजित धरने में जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार आठवें वेतन आयोग का लाभ पेंशनर्स को न देने का मन बना रही है। वेतन आयोग को जो टर्म आफ रेफरेंस भेजा गया है, उसमें पेंशनर्स का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इस कारण पूरे देश के पेंशनर्स इस संदेह के कारण आंदोलनरत हैं।
इसी कड़ी में 29 नवंबर को भी जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन एवं ज्ञापन दिया गया था। वित्त विधेयक 2025 में पेंशनर्स को तिथि के आधार पर विभेद पैदा करने वाले अंश को हटाया जाए, आठवें वेतन आयोग के टर्म्स ऑफ रेफरेंस में पेंशनर्स को शामिल करने, पेंशन को गैर अंशदायी और गैर वित्त पोषित बताए जाने वाले क्लाज को हटाया जाए।
विज्ञापन
धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम ने दिया। इस दौरान शिवेंद्र सिंह चिकारा, खुर्शीद हैदर जैदी, श्योनाथ सिंह प्रजापति, लोकेंद्र सिंह, कुंवर पाल सिंह, अमीपाल सिंह, सुनील त्यागी, सोमदत्त, धर्म सिंह, योगेंद्र मोहन शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद