{"_id":"6355712413e48b05c742d574","slug":"the-nephew-returning-home-after-hearing-the-news-of-uncle-s-death-died-in-an-accident-hasanpur-news-mbd4452690111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहे भतीजे की हादसे में जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा की मौत की खबर सुनकर घर लौट रहे भतीजे की हादसे में जान गई
विज्ञापन
चाचा की मौत की खबर सुनकर गाजियाबाद से घर लौट रहे बाइक सवार भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिवाली के त्योहार पर परिवार में दो मौत होने से घर में मातम छा गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
आदमपुर के मजरा आशकपुर निवासी 45 वर्षीय किसान महेश सिंह की शनिवार शाम को अचानक हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। महेश सिंह के भतीजे जितेश(22) और विक्की गाजियाबाद में निजी कंपनी में काम करते थे। सूचना पर दोनों बाइक से देर रात गाजियाबाद से अपने गांव लौट रहे थे। हसनपुर-रहरा मार्ग पर गांव मंगरौला के नजदीक कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जितेश की मौत हो गई जबकि विक्की घायल हो गया। कैंटर चालक फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। जितेश अभी अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।