फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The names of non-castes will also be included in the list.

Amroha News: दिव्यांगों के नाम भी मतदाता सूची में दर्ज कराएंगे बीएलओ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
The names of non-castes will also be included in the list.
अमरोहा। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत आलेख्य प्रकाशन होने के बाद फिलहाल दावे और आपत्ति दर्ज कराने का दौर चल रहा है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बूथों पर विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। साथ ही दिव्यांग मतदाताओं के नाम भी प्राथमिकता के साथ मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए बीएलओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी दिव्यांग मतदाताओं की बूथवार मैपिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर का काम तेजी के साथ चल रहा है। इसके लिए बूथ वार बीएलओ व सुपरवाइजर को जिम्मेदारी दी गई है। दावे और आपत्तियों के बीच नए वोट बनाने व संशोधन का कार्य भी चल रहा है। आयोग की मंशा है कि दिव्यांग मतदाताओं का नाम भी सूची में जोड़ा जाए। किसी भी हाल में दिव्यांग मतदाता सूची में शामिल होने से चूक न जाएं। इसके लिए बीएलओ को दिशा निर्देश भी दिए गए है। जारी हुई आलेख्य सूची के अनुसार जिले में 9267 दिव्यांग मतदाता हैं। इनको बूथवार मैपिंग के जरिए मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

आलेख्य सूची के अनुसार मंडी धनौरा में 2217, नौगांवा सादात में 2038, अमरोहा में 2201 तथा हसनपुर में 2811 दिव्यांग मतदाता हैं। इसके अलावा भी नए वोटर में भी दिव्यांग मतदाताओं को प्राथमिकता के आधार पर मतदाता सूची में शामिल कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि एसआईआर की प्रक्रिया को गंभीरता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए वोट बनवाने के लिए युवा मतदाता छह फरवरी तक बीएलओ से फॉर्म छह लेकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
छह फरवरी तक दर्ज होंगे दावे और आपत्ति
सभी बूथों पर बीएलओ लगातार मौजूद रहकर नोटिस देने की कार्रवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही एईआरओ को आपत्तियों के निस्तारण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी बीच मतदाता सूची में दर्ज नाम में किसी भी तरह का संशोधन भी कराया जा सकता है। साथ ही एक जनवरी 2026 को 18 साल की आयु पूरी करने वाले युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed