फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The moving car burnt down, the riders saved their lives by jumping

धू-धूकर जली चलती कार, सवारों ने कूदकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
The moving car burnt down, the riders saved their lives by jumping
अमरोहा के गजरौला में तिगरी शाहपुर मार्ग पर आग का गोला बनी कार। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला(अमरोहा)। शाहपुर तिगरी में एक चलती कार आग का गोला बन गई। कार सवारों ने कूद कर जान बचाई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। उसमें कुछ नहीं बचा था। दिल्ली से लौट रहे कार सवार शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं, लेकिन दमकलकर्मी इसे संदिग्ध मान रहे हैं। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार की रात डेढ़ बजे मुख्य अग्निशमन अधिकारी किंटी वर्मा को सूचना मिली कि तिगरी मार्ग पर चलती कार में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार में कुछ नहीं बचा था। दमकलकर्मियों ने पास में खड़े शख्स से जानकारी ली। उसने अपना नाम आरिफ खान पुत्र गफ्फार खान निवासी मिट्ठेपुर कलां थाना नौगावां सादात बताया। बताया कि जली कार उसकी है। वह अपनी वैगनआर कार एचआर 55 एडी 1659 से दिल्ली से लौट रहा था। यहां आने पर शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कार में उसका साथी भी था। दोनों ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। फायर ब्रिगेड कार में लगी आग को संदिग्ध घटना मान रही है। क्योंकि दिल्ली से देर रात लौटते समय उस सुनसान वाले मार्ग को क्यों चुना। जबकि यहां पर घटनाएं भी होती हैं।
विज्ञापन

शाहपुर तिगरी में आधी रात के बाद कार जल गई है। कार सवार शार्ट सर्किट से आग लगने की बात कह रहे हैं। मगर मामला कुछ संदिग्ध लग रहा है। क्योंकि दिल्ली से लौटते समय उस रास्ते को क्यों चुना, जबकि उस सुनसान वाले मार्ग पर लूट, डकैती की घटनाएं होती रहती हैं। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-किंटी वर्मा मुख्य अग्निशमन अधिकारी अमरोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed