{"_id":"6ad293132c05d45f1f023b4e","slug":"farmers-carried-sugarcane-in-their-hands-as-they-held-a-march-on-footfarmers-carried-sugarcane-in-their-hands-as-they-held-a-march-on-foot-jpnagar-news-c-275-1-smbd1034-142016-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गन्ने हाथों में लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गन्ने हाथों में लेकर किसानों ने निकाला पैदल मार्च
विज्ञापन
मुरादाबाद। भारतीय किसान यूनियन, अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने गन्ना मूल्य में वृद्धि समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर पैदल मार्च किया और कलक्ट्रेट के बाहर हाईवे की एक लेन पर धरना दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम सौरभ पांडेय व डिप्टी कलक्टर अभिमन्यु कुमार को सौंपा।
जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव और अन्य पदाधिकारियों ने गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति कुंतल तय करने की मांग की। उन्होंने समय से गन्ना भुगतान की भी अपील की। कहा कि गन्ना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इससे करीब 48 लाख किसान परिवार प्रत्यक्ष रूप से जुड़े हैं। डीजल, खाद और कीटनाशक की लागत में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। चीनी के बाजार मूल्य में बढ़ोतरी भी किसानों की उचित मूल्य की मांग को मजबूत करती है।
किसानों ने असमय बारिश से खराब हुई धान, बाजरा, उड़द और मूंग जैसी फसलों के मुआवजे की मांग की। उन्होंने गांव-वार सर्वे कराकर बीमा राशि के भुगतान की अपील की। आलू किसानों को शीतगृह किराए में सहायता देने की भी मांग की गई। इसके अलावा, खाद की कालाबाजारी रोकने और तय दाम पर उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
गेट पर रोकने को लेकर पुलिस से हुई नोकझोंक
धरना प्रदर्शन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश करने को लेकर भाकियू, अराजनैतिक के पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों के बीच कई बार नोकझोंक हुई। सीओ स्तुति सिंह व प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार मलिक ने व्यवस्था संभालते हुए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को समझाया। इसके बाद, पदाधिकारियों ने एडीएम व डिप्टी कलक्टर को ज्ञापन दिया।
हाईवे की एक लेन पर यातायात रहा बंद
पदाधिकारियों के अनाज मंडी से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च के चलते मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर करीब घंटे भर से अधिक एक लेन पर यातायात बंद रहा। दूसरी लेन से वाहन गुजारे गए।