फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   High school and intermediate pre-board examinations will be held in December.

Amroha News: दिसंबर में होंगी हाईस्कूल और इंटर की प्री-बोर्ड परीक्षाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
High school and intermediate pre-board examinations will be held in December.
अमरोहा। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में करीब दो सप्ताह पहले शुरू होने के कारण माध्यमिक स्कूलों ने प्री-बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की प्री-बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर में कराने की योजना है। जनवरी के पहले सप्ताह तक इन्हें पूरा कराने का लक्ष्य है, ताकि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक और बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी होने के बाद स्कूलों के सामने पाठ्यक्रम समय से पूरा कराने और दोहराव का पर्याप्त अवसर देने की चुनौती है। जनवरी में प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी प्रस्तावित हैं। ऐसे में प्री-बोर्ड को जनवरी के अंतिम दिनों तक टालना मुश्किल होगा। स्कूल प्रबंधन उपलब्ध समय के अनुसार शैक्षणिक कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। प्री-बोर्ड से पहले कक्षा 10 और 12 का पाठ्यक्रम पूरा कराने के साथ महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्री-बोर्ड से विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र के प्रारूप और निर्धारित समय में सवाल हल करने का अभ्यास मिलेगा। परिणाम से उनकी कमजोरियों का पता चलेगा, जिन्हें बोर्ड परीक्षा से पहले दूर किया जा सकेगा। दिसंबर में प्री-बोर्ड कराने से लिखित और प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी समय मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. निशांत कुमार यादव ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षाएं करीब दो सप्ताह पहले शुरू हो रही हैं। ऐसे में दिसंबर में ही प्री-बोर्ड कराने की योजना है, ताकि विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed