फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The mourners remembered the martyrdom of Imam Hussain by beating their chests

Amroha News: अजादारों ने सीनाजनी कर इमाम हुसैन की शहादत को किया याद

Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 03 Jul 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
The mourners remembered the martyrdom of Imam Hussain by beating their chests
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

कस्बे में छह मोहर्रम का मातमी जुलूस अंजुमने हैदरी के तत्वावधान में इमामबाड़ा पुख्ता बंगला से बरामद किया गया। बुधवार दोपहर सबसे पहले मजलूम-ए-कर्बला इमाम हुसैन का मर्सिया पढ़ा गया। मौलाना मोहम्मद अब्बास ने मैदाने कर्बला के बारे में बताया।

इमाम हुसैन के दोस्त हबीब इब्ने मजाहिर के कर्बला पहुंचने की मंजरकशी पेश की गई। इसके बाद आगे बढ़े जुलूस में सबसे आगे अजादार ढोल-ताशे बजा रहे थे। इसके पीछे अलम, हबीब इब्ने मजाहिर व औन-ओ-मोहम्मद के शबीहे ताबूत शामिल थे। सबसे पीछे जुलजनाह थे। जिनके पीछे कामिल ने अंजुमन का परचम बुलंद कर रखा था। रास्ते में कई स्थानों पर अजादारोंं ने मशहूर नौहे पढ़कर माहौल को गमगीन कर दिया। सीनाजनी करते हुए अजादारों ने इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए मातम बरपा किया। तयशुदा रास्तों से होता हुआ जुलूस देर शाम इमामबाड़ा पुख्ता बंगला पहुंचकर संपन्न हुआ। संचालन अंजुमन अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास, सिब्ते हैदर, हुसैन अब्बास, तारिक रजा शोबी, हसन मुजतबा आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed