फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The mourners mourned by walking on embers

Amroha News: अजादारों ने अंगारों पर चलकर किया मातम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
The mourners mourned by walking on embers
अमरोहा। चेहलुम के मौके पर अजादारों ने दहकते अंगारों पर चलकर मातम किया। फिजा में या हुसैन, या हुसैन की सदाओं की गूंज सुनाई देती रही। वहीं, इमामबाड़ों में देर रात तक मजलिसों और शब्बेदारी का सिलसिला चलता रहा। कर्बला का जिक्र सुनकर अजादार जार-ओ-कतार रो पड़े।
विज्ञापन

इमाम हुसैन के चेहलुम से एक दिन पहले रविवार को अंजुमन-ए-इमामिया के संयोजन में मोहल्ला दानिशमंदान स्थित इमामबाड़ा अकबर अली में अंगारों का मातम किया गया। अशरे की आखिरी मजलिस में मौलाना तसदीक हुसैन ने कहा कि इमाम हुसैन की शहादत सिर्फ मुसलमानों के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के इंसानों की खातिर थी। मजलिस के बाद अंजुमन-ए-इमामिया के दस्ते ने मातम व नोहाख्वानी की। अजादारों ने या हुसैन-या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए दहकते अंगारों पर नंगे पैर चलकर कर्बला की शहादत को याद किया। इस दौरान अंजुमन के सदर नईम रजा तकवी, सचिव सिकंदर रजा, हाजी माहिर हुसैन, आलिम रजा, डाॅ. शहजाद रजा, नातिक नकवी, मीसम रजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, देर शाम मोहल्ला बगला में सिब्ते सज्जाद के आवास से तुरबतों का जुलूस बरामद हुआ। जुलूस तयशुदा रास्तों से होते हुए इमामबाड़ा मोहल्ला बगला पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद मंडी चौब में ताहिर अब्बास के मकान से ताबूत का जुलूस बरामद हुआ, जो आले सिब्तेन के मकान पर पहुंचकर संपन्न हुआ। अंजुमन-ए-असगरी के संयोजन में मोहल्ला दरबारे कलां स्थित जिया मोहम्मद के मकान से ताबूत का जुलूस बरामद हुआ। वहीं, मोहल्ला गुजरी में अंजुमन-ए-बनी हाशिम की ओर से शब्बेदारी का आयोजन किया गया। यहां भी अंजुमनों ने मातम बरपा किया। इमामबाड़ों में रातभर शब्बेदारी का सिलसिला चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article