फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants who entered the house with the intention of looting set the bike on fire

Amroha News: लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने बाइक को आग लगाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
The miscreants who entered the house with the intention of looting set the bike on fire
मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव बेला के मझरा नया गांव निवासी ठेकेदार अनवार के घर बुधवार रात बदमाश घुस गए। इस बीच ठेकेदार जाग गए तो उन्होंने बदमाशों को ललकारा। जाते-जाते बदमाशों ने अनवार के ऊपर फायर किए और बाइक में आग लगाकर भाग गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है।अनवार ने गांव के बाहर नया घर बनाया है। बुधवार रात करीब एक बजे करीब सशस्त्र बदमाश घर में घुस गए थे। इसी दौरान आहट होने पर अनवार जाग गए। उन्हें देखकर बदमाशों ने फायर कर दिया। लेकिन अनवार इससे बच गए। इसके बाद बदमाशों ने घर में खड़ी बाइक को आग लगा दी और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। अनवार ने बताया कि बदमाशों की आहट पाकर वे जाग गए थे। लेकिन बदमाशों ने उन पर फायर किया। जिससे वे बाल-बाल बच गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed