फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The miscreants looted cash and scooty from the hotel operator

Amroha News: बदमाशों ने होटल संचालक से नकदी और स्कूटी लूटी

Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 08 Jan 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted cash and scooty from the hotel operator
अमरोहा।
विज्ञापन

हथियारों से लैस बेखौफ बदमाशों ने होटल संचालक और उसके दोस्त को बंधक बनाकर नकदी और स्कूटी लूट ली। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, पुलिस अभी तक बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
नौगांवा सादात क्षेत्र के नाजरपुर कलां में राजाराम सिंह का परिवार रहता है। उनके बेटे भूकन सिंह कांठ बाईपास पर होटल चलाते हैं। सोमवार रात करीब नौ बजे भूकन सिंह स्कूटी से दोस्त दुष्यंत के साथ होटल बंद कर घर जा रहे थे। जैसे ही उनकी स्कूटी अव्वलपुर गांव से थोड़ा आगे पहुंची, तो पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन

हथियारों से लैस बदमाशों ने भूकन सिंह और दुष्यंत को बंधक बना लिया। उनकी जब में रखे चार हजार रुपये और स्कूटी लूटकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि, घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस बदमाशों को पकड़ना तो दूर उनका पता भी नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed