फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The main objective of the committee is to make people aware of blood donation: Tasavvur

लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना समिति का प्रमुख उद्देश्य: तसव्वुर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
The main objective of the committee is to make people aware of blood donation: Tasavvur
अमरोहा। नवयुवक सर्वधर्म समिति तसव्वुर अजान रजिस्टर्ड के जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारणी का विस्तार किया है। जिसमें कई को जिम्मेदारी मिली है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला बटवाल नई बस्ती में समिति की बैठक का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष तसव्वुर अजान के आदेशानुसार जिलाध्यक्ष समर अमरोही ने समिति का विस्तार किया है। जिसमें जिला उपाध्यक्ष सलमान अंसारी, वार्ड अध्यक्ष गनी अंसारी, जिला महामंत्री फहीम हुसैन,जिला मंत्री साजिद हुसैन को मनोनीत किया। प्रदेश अध्यक्ष तसव्वुर अजान ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मिलकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें। रक्तदान संबंधित जागरूकता के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से इस्तेमाल कर प्रचार-प्रसार करें। लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करें। लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना ही समिति का प्रमुख उद्देश्य है। जिलाध्यक्ष समर अमरोही ने कहा कि रक्तदान विषय को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। रक्तदान करने वाले को हर जगह मान सम्मान मिलना चाहिए। लोगों को बड़े पैमाने पर ओर अधिक रक्तदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान आसिम, यासिर, अरबाज, महबूब, आतिफ, जावेद, सलमान, अयान, मोहम्मद कैफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed