{"_id":"6920d8dcae4226b0fb049239","slug":"the-lover-gave-poison-and-asked-to-feed-it-to-the-husband-the-girlfriend-took-her-own-life-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-151930-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्रेमी ने जहर देकर कहा पति को खिला दो... प्रेमिका ने खुद खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्रेमी ने जहर देकर कहा पति को खिला दो... प्रेमिका ने खुद खाकर दी जान
Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
सैदनगली। क्षेत्र निवासी एक महिला ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन महिला को बचाया नहीं जा सका। आत्मघाती कदम उठाने से पहले महिला ने एक वीडियो बनाया जो वायरल हो रहा है।
करीब 19 सेकेंड के इस वीडियो में महिला बोल रही है कि प्रेमी ब्लैकमेल करता था। धमकाता था। पति को जान से मारने की बात करता था और शादी करने के लिए कहता था। पति को रास्ते से हटाने के लिए प्रेमी ने उसे जहर लाकर दिया था जिससे परेशान होकर उसने खुद ही वह जहर खा लिया। सैदनगली थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि 30 वर्षीय उसकी पत्नी का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध थे। आरोपी युवक शादीशुदा है। व्यक्ति के मुताबिक आरोपी उसकी पत्नी पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था।
इसको लेकर वह कई बार धमकी भी दे चुका था। महिला के पति ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को ब्लैकमेल भी करता था। साथ ही उसे हटाने के लिए कहता था। व्यक्ति के मुताबिक आरोपी के शादी को लेकर बनाए जा रहे दबाव और उसकी धमकियों से तंग आकर उसकी पत्नी ने 18 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे जहर खा लिया।
विज्ञापन
तबीयत बिगड़ने पर वह परिजनों के साथ पत्नी को लेकर एक अस्पताल में लेकर पहुंचा। दो दिन तक इलाज के बाद बृहस्पतिवार शाम करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी की मौत हो गई। व्यक्ति के मुताबिक मरने से पहले उसकी पत्नी ने बताया कि आरोपी ने ही उसे पति को मारने की लिए जहर दिया था। ऐसा नहीं करने पर आरोपी ने उसे मारने की धमकी दी थी। इससे आहत होकर उसने खुद ही जहर खा लिया।