फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The location of the businessman's two missing daughters was found in Surat

Amroha News: कारोबारी की गायब दोनों बेटियों की लोकेशन सूरत में मिली

Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 23 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
The location of the businessman's two missing daughters was found in Surat
अमरोहा। शहर के एक मोहल्ले निवासी कारोबारी की दो बेटियां सोमवार सुबह अचानक गायब हो गईं। किशोरियों की गुमशुदगी दर्ज कराई तो पुलिस हरकत में आ गई। दोनों की लोकेशन सूरत में आने पर पुलिस टीम उन्हें लेने के लिए रवाना हो गई है।
विज्ञापन

कारोबारी की 12 व 15 वर्षीय दो बेटियां सोमवार सुबह घर से गायब हो गईं। परिजनों ने आसपास व रिश्तेदारी में तलाशा लेकिन उनका पता नहीं चल सका। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी। गनीमत रही कि उनके पास मोबाइल था लेकिन बार-बार कॉल करने पर उठा नहीं रही थीं। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रेस किया तो उनकी लोकेशन मुंबई रूट की एक ट्रेन की आई। इसका अगला स्टाॅप सूरत था। इस पर पुलिस ने सूरत जीआरपी से संपर्क किया और उन्हें सूरत में उतरवा लिया। सीओ सिटी शक्ति सिंह ने बताया कि दोनों बहनाें को सूरत स्टेशन पर उतरवा लिया है। दोनों किशोरियों को लेने के लिए एक टीम सूरत रवाना हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed