फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The life of the sweeper died after colliding with the girder that came out of the trolley

ट्राली से बाहर निकले गर्डर से टकराने से गई सफाई कर्मी की जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The life of the sweeper died after colliding with the girder that came out of the trolley
क्षेत्र में रहरा मार्ग पर गांव शाहपुर कला के निकट ट्रैक्टर ट्राली से बाहर निकले गर्डर से टकराने की वजह से बाइक सवार सफाई कर्मी की जान चली गई। जबकि उसका साथी सफाई कर्मी घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र के गांव तेलीपुरा खालसा निवासी 32 वर्षीय सतीश चंद्र पाल गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव नानई लिसड़ा में सफाई कर्मी है। वह बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे बाइक पर सवार होकर ड्यूटी से वापस अपने गांव लौट रहा था। उसके साथ गांव निरावली पर तैनात सफाई कर्मी तेजपाल निवासी गांव मानक जूड़ी भी बाइक पर बैठा हुआ था। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गांव शाहपुर कला के निकट सामने से आ रहे लोहे के गर्डर से लदे ट्रैक्टर ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया। पीछे की तरफ गर्डर रास्ते में आ गए। जिससे बाइक सवार सफाई कर्मी की टक्कर हो गई। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतीश चंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया जबकि तेजपाल का उपचार चल रहा है। हालांकि सतीशचंद्रपाल ने हेलमेट लगाया हुआ था लेकिन टक्कर इतनी जोरदार हुई कि हेलमेट भी उसकी जान नहीं बचा सका। सफाई कर्मी की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से जब कोई वाहन में लादकर लोहे के गर्डर आदि ले जाता है तो उस पर जो हिस्सा सड़क ती तरफ होता तो उस पर लाल कपड़ा बांध देते हैं। जिससे कि किसी तरह का हादसा होने से बच सके। लेकिन इस यहां सड़क से बाहर निकले गर्डर में लाल कपड़ा भी नहीं था। कोतवाल अरविंद कुमार त्यागी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। घायल सफाई कर्मी का उपचार कराया जा रहा है। उधर, ट्रैक्टर ट्राली को थाने में खड़ा करा लिया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed