{"_id":"65d128e6bcfca0c79f032fa4","slug":"the-leopard-entered-the-house-and-ate-the-dog-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-114082-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: घर में घुस कर तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: घर में घुस कर तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया
विज्ञापन
घर में घुसकर तेंदुए ने कुत्ते को निवाला बनाया
अमरोहा। हसनपुर तहसील के गांव पीठखेड़ा में एक किसान के घर से तेंदुआ कुत्ते को उठाकर ले गया। सुबह के समय कुत्ते का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। गांव में तेंदुए की दहशत से ग्रामीणों में भय का माहौल है। सूचना पर वन विभाग की टीम भी गांव पहुंची तथा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
पीठखेड़ा निवासी पिंटू पुत्र विजयपाल के अनुसार शुक्रवार की रात किसी समय तेंदुआ दीवार कूद कर उनके घर में घुस आया। कुत्ते के भौंकने पर जब उनकी आंखें खुली थी तो तेंदुआ कुत्ते को मुंह में दबाकर ले जा रहा था। सुबह के समय कुत्ते का शव गांव के बाहर पड़ा मिला। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने गांव वालों से तेंदुए की दहशत को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा है। वहीं, ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है। संवाद
-- -- -- -- -