फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Lekhpal Association has announced a boycott of additional work.

Amroha News: लेखपाल संघ ने अतिरिक्त कार्य के बहिष्कार का किया एलान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The Lekhpal Association has announced a boycott of additional work.
हसनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर एसडीएम हिमांशु उपाध्याय को अपनी लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपते हुए तहसील अध्यक्ष दीपक चौधरी ने लेखपालों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने मांग की कि लेखपालों के अंतरमंडलीय स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द शुरू किया जाए, लंबे समय से लंबित पदोन्नति की सूची जारी की जाए और भत्तों में वृद्धि की जाए। इसके साथ ही भूलेख एवं अन्य सहायक पटलों से संबद्ध लेखपालों को मूल पद पर अवमुक्त करने की मांग भी की गई। तहसील अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम सचिवालयों में बिना बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और भत्ता बढ़ोतरी के लेखपालों की ड्यूटी का रोस्टर न लगाया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लेखपाल केवल अपने मूल हल्के में ही कार्य करेंगे और अतिरिक्त कार्य का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर तहसील मंत्री दिनेश सिंह, संरक्षक सतीशचंद्र, मुस्तकीम अली, मेहर सिंह राणा, पवन कुमार, ललित कुमार और योगेश कुमार सहित संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मांगें पूरी नहीं होने पर पांच अगस्त से अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार करेंगे लेखपाल
अमरोहा। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने लंबित मांगों का शीघ्र समाधान नहीं होने पर 5 अगस्त से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। अमरोहा तहसील अध्यक्ष दुष्यंत देवल और तहसील मंत्री विवेक कुमार की ओर से राजस्व परिषद की अध्यक्ष को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया है कि वर्षों से लंबित न्यायोचित मांगों की अनदेखी से प्रदेशभर के लेखपालों में असंतोष है। अंतरमंडलीय स्थानांतरण के लिए पोर्टल दोबारा खोलने, वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची जारी करने, विभागीय परीक्षा परिणाम घोषित करने, स्टेशनरी, वाहन और विशेष भत्तों में वृद्धि, भूलेख कार्यालयों से संबद्ध लेखपालों को कार्यमुक्त करने तथा ग्राम सचिवालयों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed