फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The impact of viral fever is increasing, now people in every house are getting sick

Amroha News: वायरल बुखार की बढ़ रही मार, अब घर-घर लोग हो रहे बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
The impact of viral fever is increasing, now people in every house are getting sick
अमरोहा।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के साथ वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। जिला अस्पताल में तो मरीजाें की भीड़ उमड़ ही रही है, वहीं घर-घर लोग बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। रविवार को छुट्टी के दिन भी जिला अस्पताल के वार्ड में बुखार के 20 मरीज भर्ती रहे। उधर, निजी अस्पताल में भी वायरल बुखार से पीड़ितों की भीड़ है। चिकित्सक ऐसे में सावधानी बरतने सलाह दे रहे हैं।
पिछले दिनों मौसम में हुए उलटफेर के बाद वायरल बुखार ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सितंबर माह करीब खत्म होने को है, तो बीमारियों का ग्राफ बढ़ने लगा है। वर्तमान में स्थिति यह है कि घर-घर लोग वायरल बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। सरकारी के साथ निजी अस्पतालों में ओपीडी दोगुनी से अधिक भीड़ बढ़ रही है। जिला अस्पताल में हर दिन एक हजार से अधिक मरीज इलाज को पहुंच रहे हैं। हालांकि, रविवार को जिला अस्पताल में अवकाश रहा। लेकिन बुखार के 20 मरीज वार्ड में भर्ती रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि बुखार पीड़ितों को इलाज बेहतर तरीके से किया जा रहा है। बता दें कि जिले में बुखार से अब तक पांच मौत हो चुकी हैं। वहीं डेंगू के छह तो मलेरिया के पांच केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

सही परामर्श से ही दवाई लें
सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि वायरल बुखार के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की जरूरत है। खुले में रखी चीजें, सड़े गले फल आदि का सेवन न करें। घर का खाना खाएं और सुरक्षित रहें। बासी भोजन, ठंडा पानी पीने से भी परहेज करें। उल्टी दो-तीन बार से अधिक होने पर चिकित्सकों से परामर्श लेकर ही दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानी

- सर्दी जुकाम के मरीज से दूरी बनाए रखें।
- एसी से निकल कर तुरंत धूप में जाने तथा धूप से एसी में आने से बचें।
- ठंडा पानी पीने से बचें।
- ताजा भोजन करें, भोजन हल्का व सुपाच्य हो।
- अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
-वायरल बुखार होने पर कम से कम पांच दिन आराम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed