{"_id":"6a247dd3cc65df8e5a0a03b1","slug":"the-heat-of-summer-transformers-crushed-by-overloading-died-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-165371-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गर्मी का सितम... ओवरलोडिंग से दबे ट्रांसफार्मरों का निकला दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गर्मी का सितम... ओवरलोडिंग से दबे ट्रांसफार्मरों का निकला दम
Sun, 07 Jun 2026 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भीषण गर्मी और बढ़ती बिजली खपत के कारण ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर दम तोड़ रहे हैं। बिजलीघरों में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं। इसके बावजूद हालात यह हैं कि मई माह से अब तक जिले में करीब 450 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। प्रतिदिन औसतन 15 से 20 ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं।
भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने के कारण घरेलू और सिंचाई कार्यों में उपयोग होने वाले ट्रांसफार्मरों पर सबसे अधिक दबाव पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से कई क्षेत्रों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। हालांकि बिजली विभाग का दावा है कि खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय के भीतर बदलकर आपूर्ति बहाल की जा रही है।
बिजलीघरों में भी ट्रांसफार्मरों को सुरक्षित रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्हें ठंडा रखने के लिए कूलर लगाए गए हैं और समय-समय पर पानी का छिड़काव भी कराया जा रहा है, जिससे अत्यधिक तापमान के कारण उपकरणों को नुकसान न पहुंचे। उधर, लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। शहर में रोजाना तीन से चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छह से सात घंटे तक कटौती की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन
दिन और रात दोनों समय हो रही बिजली कटौती के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में राहत नहीं मिल पा रही है। सबसे अधिक परेशानी बार-बार होने वाली ट्रिपिंग से हो रही है। कई क्षेत्रों में हर आधे घंटे में कई बार बिजली आने-जाने से घरेलू उपकरण प्रभावित हो रहे हैं और लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। वहीं किसानों को सिंचाई कार्य में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि छोटे कारोबारियों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ रहा है।
जेई ऋषिदेव शर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और बढ़े हुए लोड के कारण मई से अब तक लगभग 450 ट्रांसफार्मर खराब हुए हैं। विभाग खराब ट्रांसफार्मरों को निर्धारित समय में बदलकर आपूर्ति सुचारु रखने का प्रयास कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को कम से कम परेशानी हो।
.....
गन्ना और चारे की फसल पर पड़ रहा असर
गर्मी में नियमित रुप से बिजली न मिलने की वजह से फसलों की सिंचाई पर भी असर पड़ रहा है। इस समय किसान को पानी की सबसे ज्यादा जरुरत है। खेतों में गन्ना और चारे की फसल खड़ी है और यही समय सिंचाई का है। कुछ समय बाद किसान धान की पौध की तैयारी कर देगा। उसके लिए भी पानाी की जरुरत है।
...
कंट्रोल रुम में दर्ज कराएं शिकायतें
ऊर्जा निगम ने लोगों की शिकायत सुनने के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय में एक कंट्रोल रुम खोल रखा है। जिसका नंबर 9193331320 है। उपभोक्ता बिजली से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। कंट्रोल रुम में रोजाना 70 से 80 शिकायत आ रही हैं।
....
शेड्यूल
जिला मुख्यालय 24 घंटे
तहसील साढ़े इक्कीस घंटे
ग्रामीण क्षेत्र 18 घंटे
....
कटौती
जोया साढ़े तीन घंटे
डिडौली पांच घंटे
चुबका छह घंटे
पूरनपुर छह घंटे
श्योनाली तीन घंटे
सिबौरा चार घंटे
पुष्करनगर दो घंटे
मुख्य बाजार डेढ़ घंटा
..
गर्मी में ओवरलोडिंग की समस्या आ रही है। घर में लगे उपकरणों को एक साथ न चलाएं। इससे लोड ज्यादा पड़ता है। बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न हो। इसके लिए सभी जरुरी उपाए किए जा रहे हैं। जो ट्रांसफार्मर खराब हो जाते हैं। उनको समय से बदलवाया जा रहा है। -आरपी सिंह, अधीक्षण अभियंता
.......