फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The groom suffered a heart attack on the wedding night and died in a flash.

Amroha News: निकाह की रात दूल्हे को हार्ट अटैक, देखते-देखते थम गईं सांसें

Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 10 Nov 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
The groom suffered a heart attack on the wedding night and died in a flash.
अमरोहा। निकाह के बाद दुल्हन के साथ घर लौटे परवेज आलम उर्फ गुड्डू (42) की शादी की रात ही सांसें थम गईं। शनिवार देर रात अचानक गुड्डू की तबीयत बिगड़ी। इलाज की कोशिशों के बीच उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
विज्ञापन

गुड्डू अमरोहा शहर के मोहल्ला नोगजा के रहने वाले थे। जामा मस्जिद रोड पर किताबों की दुकान का संचालन करने वाले गुड्डू के माता-पिता और बड़े भाई का पहले ही इंतकाल हो चुका है। इसके बाद से वह अपने छोटे भाई पप्पू के साथ रहते थे। शनिवार की रात मोहल्ला नल नई बस्ती के एक मैरिज हॉल में गुड्डू की बारात गई थी। वहां मोहल्ला बड़ा दरबार में रहने वाले परिवार की बेटी से उनका निकाह हुआ। निकाह के बाद दुल्हन को लेकर गुड्डू रिश्तेदारों के साथ घर लौट आए।
विज्ञापन

रविवार को वलीमे (खुशी की दावत) का कार्यक्रम होना था। शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक गुड्डू की तबीयत बिगड़ गई।सीने में दर्द बताने पर परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के निजी अस्पताल में देखते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि डॉक्टर ने हार्ट अटैक से जान जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------

ससुराल में डोली पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही शौहर के जनाजे से सामना

- सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन बेहोश होकर गिरी, आंसुओं में बह गया श्रृंगार
- वलीमे की तैयारी कर रहे परिजनों को देनी पड़ी दूल्हे को अंतिम विदाई



संवाद न्यूज एजेंसी

अमरोहा। निकाह के कुछ घंटे बाद ही दूल्हे की जान जाने से हर कोई अवाक रह गया। सुर्ख जोड़े में सजी दुल्हन यह जानकारी मिलते ही बेहोश हो गई। होश आने के बाद भी उसके आंसू थम नहीं रहे थे।


बार-बार पछाड़ें खा रही दुल्हन के आंसू सारा श्रृंगार बहा ले गए। हालात इस तरह के बने कि ससुराल में दुल्हन बनकर पहुंचने के कुछ समय बाद ही उसे शौहर के जनाजे का सामना करना पड़ा। बदहवास दुल्हन को सहारा दे रहीं रिश्तेदार और आसपास की महिलाएं भी सुबक रही थीं। हर कोई उस खराब घड़ी को कोस रहा था, जिसमें देखते ही देखते बसने से पहले नए जोड़े की गृहस्थी उजड़ गई। हालात के आगे हर कोई मजबूर था।
परवेज आलम उर्फ गुड्डू के भाई पप्पू ने बताया कि छह महीने पहले ही शादी तय हुई थी। पिता कदीर अहमद, माता अफसरी और
बड़े भाई तनवीर के इंतकाल के बाद से घर में गहराए सूनेपन को भाई की शादी की खुशी से दूर कर लेने की उम्मीद थी लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था। दो बहनें शहनाज और सनुज बेगम शादीशुदा होने के कारण कभी-कभी ही मायके आ पाती हैं।

पप्पू ने बताया कि शादी के अगले दिन रविवार को वलीमे की तैयारी थी। समाज के बीच कार्ड बंट चुके थे। इस अनहोनी से वलीमे की तैयारी छोड़कर दूल्हा बने भाई को आखिरी विदाई देनी पड़ी। गमजदा रिश्तेदारों और आसपास के लोगों ने रविवार दिन में गुड्डू के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed