{"_id":"667c7277f5de9b697d0a66a6","slug":"the-girl-who-arrived-during-the-wedding-created-a-ruckus-called-the-groom-her-husband-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-121056-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शादी के दौरान पहुंची युवती ने किया हंगामा, बताया दूल्हे को अपना पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शादी के दौरान पहुंची युवती ने किया हंगामा, बताया दूल्हे को अपना पति
Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
जोया। एक वर्ष पहले प्रेमी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती बहन के साथ उसकी शादी के दौरान बैंक्वेट हॉल में पहुंच गई। उसने युवक को अपना पति बात कर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर भीड़ जमा हो गई। बाद में विवाद बढ़ने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया।
ये मामला कस्बा में हाईवे किनारे स्थित एक बैंक्वेट हाॅल का है। बुधवार को यहां पर शादी कार्यक्रम चल रहा था। बरात थाना रजबपुर क्षेत्र के एक गांव से आई थी। बराती खाना खा रहे थे और शादी की तैयारी चल रही थी। तभी वहां एक युवती अपनी बहन को लेकर पहुंच गई और दूल्हे को अपना पति बताकर हंगामा शुरू कर दिया। उसका आरोप था कि दूल्हे ने उसके साथ कोर्ट मैरिज की है। हंगामे की जानकारी लगते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवती को शांत कराया और मामले की जानकारी ली। पुलिस जांच में सामने आया कि एक वर्ष पहले दूल्हा बने युवक ने युवती से शादी तो की थी मगर उसे अपने साथ नहीं ले गया था। इस पर युवती ने उस पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। चर्चा रही कि दोनों के बीच फैसला हो गया था मगर इसके बाद भी युवती हंगामा करने पहुंच गई थी। पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया और युवती को उनके सुपुर्द कर दिया। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि मामले में जांच करने के बाद युवती को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।