{"_id":"66d6631a46be7d790d05eae7","slug":"the-general-ward-of-the-district-hospital-is-full-of-fever-patients-jpnagar-news-c-284-1-jpn1003-124976-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बुखार के मरीजों से जिला अस्पताल का जनरल वार्ड फुल
विज्ञापन
अमरोहा। इन दिनों वायरल बुखार बेकाबू हो रहा है। इसका नजारा हर दिन जिला अस्पताल में देखने को मिल रहा है। आलम यह है कि सोमवार को जिला अस्पताल का जनरल वार्ड बुखार के मरीजों से फुल हो गया। वहीं, उल्टी दस्त के मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती किया गया है। जनरल वार्ड में बुखार के 30 मरीज भर्ती रहे।
मौसम में बदलाव का असर लोगाें की सेहत पर पड़ रहा है। जरा सी लापरवाही से वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1490 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें दो सौ के आसपास मरीज बुखार और जुकाम के थे। वहीं, उल्टी दस्त के मरीज भी इनमें शामिल रहे। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. चरन सिंह ने बताया कि अधिकांश बुखार के मरीजों को दवाई देकर वापस भेज दिया गया। जबकि, 11 बुखार के नए मरीजों को जनरल वार्ड में भर्ती किया गया। वहीं, 19 मरीज पहले से ही भर्ती हैं। उल्टी दस्त के 10 मरीजों को दूसरे वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।
उधर, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि सर्दी के साथ बुखार आ रहा है तो उसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसे लोग जल्द से जल्द से उपचार कराएं। बताया कि वायरल बुखार समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भर्ती कर समुचित इलाज किया जा रहा है।