फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The gate of the well found during the digging of the stepwell was found broken

Amroha News: बावड़ी की खोदाई में मिले कुएं का गेट टूटा निकला

Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 03 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
The gate of the well found during the digging of the stepwell was found broken
चंदौसी(संभल)। लक्ष्मणगंज में बावड़ी की पूरी इमारत को मलबे से बाहर निकालने के लिए तेरहवें दिन बृहस्पतिवार को भी खोदाई का कार्य किया गया। सुबह सात से दोपहर दो बजे तक नगर पालिका परिषद के 15 मजदूरों ने सात घंटे तक मिट्टी हटाने का काम किया। खोदाई के दौरान दूसरी मंजिल पर कुएं की ओर ककइया ईंटों से बना गेट टूटा निकला। उसमें मलबा भरा हुआ है। फिलहाल उस ओर की खोदाई को रोक कर कुएं के दूसरी ओर से 30 फीट से ज्यादा तक की खोदाई की जा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे नगर पालिका परिषद की सेनेटरी इंस्पेक्टर प्रियंका सिंह अपनी टीम के साथ बावड़ी पहुंचीं। पालिका के पंद्रह मजदूरों को बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई कार्य पर लगाया। एक टीम सड़क की ओर कुएं की खोदाई में जुट गई तो वहीं दूसरी टीम बावड़ी में जा रही सीढि़यों से उतरने के बाद दूसरी मंजिल पर मिले गेट के पीछे गलियारे की सफाई करने में लग गई। गेट के सामने गलियारे में कुआं की ओर मिले ककइया ईंटों से बना गेट टूटा निकला। गेट में गहरी दरार पड़ी थी। बड़ी मात्रा में मलबा भी भरा हुआ था। जिससे उस जगह से मिट्टी निकालने का काम रोक दिया गया। जबकि दूसरी ओर कुएं की खोदाई का कार्य दोपहर दो बजे तक चलता रहा। दो बजे के बाद काम बंद कर दिया। सेनेटरी इंस्पेक्टर ने बताया कि कुआं वाली साइड में खोदाई के बाद ही टूटे गेट पास गलियारे में जमा मलबा निकाला जाएगा। जबकि पीएससी शाम पांच बजे तक तैनात रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed