फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Ganga eroded 1,700 meters of the embankment over two years.

Amroha News: दो सालों में 1700 मीटर तटबंध की तरफ गंगा ने किया कटान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The Ganga eroded 1,700 meters of the embankment over two years.
हसनपुर। तहसील क्षेत्र के करीब 25 गांवों के कृषि रकबे के पास गंगा का रुख बदलने से तटीय इलाकों में चिंता बढ़ गई है। दो साल में हुए कटान से गंगानगर, सिरसा गुर्जर की मढैया, दियावली, सतेड़ा और मटैना सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। सतेड़ा का श्मशान घाट भी गंगा में समा चुका है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सिंचाई कार्य मंडल मुरादाबाद के अधीक्षण अभियंता राजीव मित्तल और बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 2025 और 2026 के सेटेलाइट चित्रों के अध्ययन में गंगा की मुख्य धारा सतेड़ा तटबंध की ओर मुड़ती मिली है। दो साल में करीब 1700 मीटर कटान तटबंध की दिशा में हुआ है।
विज्ञापन

गंगा फिलहाल सतेड़ा-दियावली से महज 600 मीटर दूर बह रही है। कटान जारी रहा तो अगले वर्ष तटबंध को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि, फिलहाल कटान थम गया है।
संभावित खतरे को देखते हुए सिंचाई विभाग ने शासन को रिपोर्ट भेजी है। तटबंध की सुरक्षा के लिए परक्यूपाइन स्टड और जियोट्यूब तकनीक से बचाव परियोजना प्रस्तावित है। एसडीएम हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि बड़ी परियोजना के लिए बाढ़ खंड ने शासन को रिपोर्ट भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----
-पिछले दो तीन सालों में हसनपुर क्षेत्र में कटान ज्यादा हुआ है। भविष्य के खतरे को भांपते हुए इस पर कार्य करने के लिए मंथन चल रहा है।
-राजेश गंगवार, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed