फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The forest department team caught the accused with 18 boxes of fish.

Amroha News: वन विभाग की टीम ने 18 डिब्बों में भरी मछलियों संग आरोपी को पकड़ा

Tue, 19 May 2026 12:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 19 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
The forest department team caught the accused with 18 boxes of fish.
गजरौला। वन विभाग की टीम ने राज्य पशु बारहसिंहा अभ्यारण्य में मछली का शिकार कर ला रहे शिकारी को पकड़ लिया। उसका भाई भागने में कामयाब रहा। मछलियों से भरे 18 डिब्बे ई-रिक्शा में लदे हुए थे। मछलियां जाल फैलाकर मारी गई हैं या जहर देकर, लैब में जांच के लिए प्रत्येक डिब्बे से सेंपल भेजे जाएंगे।
विज्ञापन

वन दरोगा संतोष कुमार ने बताया कि रविवार को लोगों से शिकायत मिली कि कुछ लोग गंगा में मछली मारकर ला रहे हैं। जहां पर मछलियों को मारा गया है, वह क्षेत्र राज्य पशु बारहसिंहा अभ्यारण्य में आता है। जहां पर जलीय या वन्य जीव का शिकार करना प्रतिबंधित है। सूचना मिलते ही वह अपने स्टाफ दीन दयाल को साथ लेकर तिगरी की तरफ जा रहे थे। तिगरी में गंगा बांध पर एक ई-रिक्शा आता मिला। उसमें प्लास्टिक के 18 डिब्बे रखे हुए थे और दो लोग सवार थे। उनको देखते ही एक शख्स ई-रिक्शा से कूद कर भाग गया। जबकि थाना क्षेत्र के गांव सिहाली मेव निवासी अमित कुमार को पकड़ लिया। उसने भागे हुए आरोपी का नाम रोशन बताया। वह उसका सगा भाई है। डिब्बे के ढक्कन खोलकर देखे, उनमें चाल प्रजाति की मछलियां भरी हुई थीं। जिनका वजन करीब एक क्विंटल से अधिक हो सकता है। वह पकड़े गए आरोपी और मछलियों के डिब्बे लदे ई-रिक्शा को लेकर थाने आए। सूचना पाकर डिप्टी रेंजर मनोज कुमार भी थाने में पहुंच गए। प्रत्येक डिब्बे से मछलियों के सेंपल लिए। जिनको पशु चिकित्सालय भेजा। उनको जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि मछलियां जहर देकर मारी गई थीं या जाल फैलाकर। वन दरोगा ने बताया कि दोनाें भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैै। पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed