{"_id":"689a551daa836113890c5009","slug":"the-flood-left-an-unforgettable-wound-on-three-families-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-145607-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीन परिवारों को न भूलने वाला जख्म दे गई बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीन परिवारों को न भूलने वाला जख्म दे गई बाढ़
Tue, 12 Aug 2025 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 12 Aug 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
देहात क्षेत्र में खेतों में घुसा बान व गागन नदी का पानी। संवाद
- फोटो : संवाद
अमरोहा। इस बार की बाढ़ भी तीन परिवारों को जख्म दे गई। ऐसे जख्म हैं इन्हें भरना मुश्किल होगा। बाढ़ ने जहां फसलों को बर्बाद कर दिया वहीं लोगों के अरमान बाढ़ के पानी में बह गए।
मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव ढ्योटी में रविवार सुबह छात्र नितिन की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। वह रविवार सुबह करीब दस बजे चचेरे भाई अनिकेत के साथ खेत पर गए थे। नितिन बाढ़ के पानी में उतर गया और उसमें डूबने लगा। दूसरी ओर खड़े अनिकेत ने शोर मचाया तो ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीण गोताखोरों ने उसको बचाने के लिए प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। नितिन गांव के रहने वाले पीतम सिंह का बेटे थे और आईटीआई की पढ़ाई कर रहे थे।
उधर, सोमवार दोपहर शंकर लोधीपुर बंजारा गांव बाढ़ का पानी देखने बान नदी के पुल पर पहुंचे शंकर की डूबकर मौत हो गई। गांव के ही लोगों ने घटनास्थल से 50 मीटर दूर उसका शव बरामद किया। वहीं, अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के घंसूरपुर मिलक के रहने वाले योगराम के बेटे मोनू की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। दो दिन में तीन युवकों की मौत ने उनके परिजनों को उम्र न भरने वाला जख्म दिया है।