{"_id":"6680777c6afa2987060723f7","slug":"the-faces-of-the-meritorious-students-blossomed-after-receiving-the-honor-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-121173-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
विज्ञापन
अमरोहा। बोर्ड परीक्षाओं में अपनी प्रतिभा के बूते प्रदेश व जिले की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को कलक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन और अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जिले के 18 मेधावियों ने सम्मान पाया। जबकि प्रदेश स्तर पर नौ मेधावियों को सम्मान मिला। सांसद ने सभी मेधावियों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुए कार्यक्रम में प्रदेश में छह से दस स्थान और जिले की टॉप टेन सूची में शामिल विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सम्मानित किया गया। प्रदेश की मेरिट में स्थान पाने वाले मेधावी को एक लाख रुपये, टेबलेट, मेडल, चेक व प्रशस्तिपत्र दिया गया। जबकि जिला स्तर की सूची में स्थान पक्का करने वाले मेधावियों को 21 हजार रुपये का चेक, टेबलेट, मेडल एवं प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। अमर उजाला की और से भी मेधावियों को प्रशस्तिपत्र एवं मेडल देकर उनकी प्रतिभा को सराहा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में अमरोहा ने प्रदेश स्तर पर अपना परचम लहराया है। यह सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी बच्चों को लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें, सफलता जरूर मिलेगी। विधायक राजीव तरारा ने कि विद्या हासिल करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनें। डीएम राजेश कुमार त्यागी ने कहा कि संस्कारित होने के साथ ही विनम्र भी बनें। ईमानदारी के साथ कठोर परिश्रम करेंगे, तो आसानी से सफलता की सीढ़ी चढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ओमप्रकाश गोला, एडीएम एफआर सुरेंद्र सिंह, नगर पालिका चेयरमैन शशि जैन, डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गुरेंद्र सिंह ढिल्लो समेत अन्य संबंधित अधिकारी व स्कूलों के शिक्षक एवं अभिभावक शामिल रहे।
-- --
लखनऊ में हुए कार्यक्रम का देखा गया सजीव प्रसारण
कलक्ट्रेट में पूर्व निर्धारित समय पर कार्यक्रम की शुरुआत हो गई। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुए कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन को सुना गया। इसके बाद सम्मान कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए मेधावियों को सम्मानित किया गया।
-- -
जिले के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर गाड़े सफलता के झंडे
शैक्षिक सत्र 2023-24 की बोर्ड परीक्षा में अमरोहा के मेधावियों ने प्रदेश स्तर पर जिले के नाम रोशन किया है। हाई स्कूल के रिजल्ट में अमरोहा प्रदेश में दसवें, तो इंटर के रिजल्ट में प्रदेश में अव्वल रहा है। प्रदेश स्तर की मेरिट में भी 19 मेधावियों ने टॉप टेन में शामिल होकर अपनी प्रतिभा को लोहा मनवाया है।
-- -
मुख्यमंत्री के हाथों इन्होंने पाया सम्मान
काजल सिंह, नूतन यादव, राधिका (यूपी बोर्ड, इंटरमीडिएट), गुर्मिता, शिल्पी, रिया, राधिका, अवन्तिका (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद, द्वादश), सारिका कमल (उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा संस्कृत परिषद, दशम)
-- --
जिले में ये हुए सम्मानित
हाईस्कूल- मंतशा, पलक, काक्षी, कल्पना सिंह, यशिका, भूमिका शर्मा, अदिति वर्मा, आयुषी, अक्षरा शर्मा, वर्षा सागर।
--
इंटरमीडिएट - नूर अफ्शा, रिचा आर्या, दीपांशु सिंह, कृतिका देवल, लक्षी, रितिका, सुहेलिया, हिमांशु शर्मा।