फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Etuar Panther team was blown away by the storm of Abhay's batting.

Amroha News: अभय के बल्ले के तूफान में उड़ी एटूआर पैंथर की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
The Etuar Panther team was blown away by the storm of Abhay's batting.
अमरोहा। हसनपुर के एटूआर क्रिकेट एकेडमी मैदान पर एचएससीसी हसनपुर ने एटूआर पैंथर को नौ विकेट से हराया। अभय चहल ने 52 गेंदों में नाबाद 169 रन की धुआंधार पारी खेली, जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल रहे। उनके तूफानी प्रदर्शन के दम पर एचएससीसी हसनपुर ने 205 रन का लक्ष्य 12.4 ओवर में एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। अभय को मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर एटूआर पैंथर ने पहले बल्लेबाजी की। कप्तान आशु दक्ष ने 39 गेंदों में 50 और प्रियांशु सिंह ने 25 गेंदों में 55 रन बनाए। प्रियांशु ने पांच छक्के और तीन चौके लगाए। टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 204 रन बनाए। एचएससीसी की ओर से महताब चौधरी ने तीन और अभय चहल ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए अभय ने पहले ओवर से ही आक्रामक बल्लेबाजी की। रॉय ने 14 रन बनाए, जबकि उनके आउट होने के बाद प्रशांत कुमार ने नाबाद 20 रन बनाकर अभय का साथ दिया। एचएससीसी ने 12.4 ओवर में एक विकेट खोकर 207 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed