फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The episodes ranging from the reunion of the brothers (Bharat Milap) to the abduction of Sita left the audience deeply moved.

Amroha News: भरत मिलाप से सीता हरण तक के प्रसंगों ने दर्शकों को किया भावुक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
The episodes ranging from the reunion of the brothers (Bharat Milap) to the abduction of Sita left the audience deeply moved.
अमरोहा। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के आदर्श रामलीला महोत्सव 2026 में भरत मिलाप, शूर्पणखा प्रसंग, खर-दूषण वध, सीता हरण और जटायु बलिदान का मंचन किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन

लीला में भरत के चित्रकूट पहुंचकर श्रीराम को अयोध्या लौटने के लिए मनाने, लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक-कान काटने और श्रीराम के हाथों खर-दूषण वध के प्रसंग दिखाए गए। इसके बाद रावण-मारीच संवाद, स्वर्ण मृग का रूप धारण करने और रावण द्वारा सीता हरण का मंचन हुआ। माता सीता की रक्षा के लिए जटायु के संघर्ष और बलिदान ने दर्शकों को भावुक कर दिया।
विज्ञापन

कमेटी अध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि आगामी दिनों में रामचरितमानस के अन्य प्रसंगों का मंचन होगा। उन्होंने धर्मप्रेमियों से रामलीला में पहुंचकर धर्मलाभ लेने की अपील की। इस दौरान रमेश कुमार कालू, अजय अग्रवाल, करुणेश गोयल, पं. कपिल शर्मा, अजय चतुर्वेदी, विकास टंडन और राकेश वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed