{"_id":"6ad290888d1eed0fa1052228","slug":"if-the-sugarcane-price-is-not-announced-by-october-25-we-will-burn-an-effigy-in-protest-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-175720-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: 25 अक्तूबर तक गन्ने का भाव घोषित नहीं हुआ तो जलाएंगे होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: 25 अक्तूबर तक गन्ने का भाव घोषित नहीं हुआ तो जलाएंगे होली
विज्ञापन
रजबपुर। गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने समेत मांगों को लेकर भाकियू चौधरी करतार सिंह गुट ने शुक्रवार को पंचायत की। अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर किसानों ने हाईवे जाम करने का निर्णय लिया। बाद में तहसीलदार समेत संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम टाल दिया गया।
किसानों ने गन्ना परिवहन भाड़े में वृद्धि वापस लेने, लंबित सब्सिडी और भुगतान में देरी पर ब्याज देने, रजबपुर-काफूरपुर-अमरोहा मार्ग की मरम्मत, गंगा एक्सप्रेसवे में अधिगृहीत जमीन का बाजार भाव से चार गुना मुआवजा, महाकारी डोर निरस्त करने और 25 अक्तूबर से पहले चीनी मिलें चलाने की मांग की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि तय समय तक भाव घोषित नहीं हुआ तो गन्ने की होली जलाएंगे। जिलाध्यक्ष जसुखलाल ने सड़कें ठीक नहीं होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
अध्यक्षता ओमपाल सिंह यादव और संचालन युवा प्रदेश अध्यक्ष जगदीश सिंह ने किया। मदनपाल सिंह, यशवीर सिंह, नरेश चौधरी, रणवीर सिंह और राजकुमार सिंह मौजूद रहे।