फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The elderly man was murdered and his body was buried in the bed, his hands and feet were tied

Amroha News: बुजुर्ग की हत्या कर बेड में ही दफन कर दिया शव, बंधे थे हाथ-पैर

Sat, 03 May 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 03 May 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
The elderly man was murdered and his body was buried in the bed, his hands and feet were tied
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

सत्तर वर्षीय वृद्ध की हत्या कर शव घर के भीतर पड़े बेड के बॉक्स में भर दिया गया। दुर्गंध आने पर बंद घर के ताले तोड़कर तलाशी ली गई तो बेड के बॉक्स में विकृत हालत में शव मिला। हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे।

वारदात का शिकार हुआ हनीफ उर्फ इलायची (70), जो हसनपुर के मोहल्ला होलीवाला हिरनवाला में अकेले रहते थे और ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। शव की स्थिति से स्पष्ट हुआ कि सिर में भारी वस्तु से हमला कर उसकी जान ली गई थी।
विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने मौका मुआयना के बाद बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हनीफ उर्फ इलायची ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी को तलाक देने के बाद उसने शबाना नामक महिला से शादी की थी। शबाना से उसके सात बच्चे हैं। जबकि, पहली पत्नी सरबरी से दो बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दो साल से हनीफ उर्फ इलायची का पत्नी और बच्चों से विवाद चल रहा था। पत्नी और बच्चों को उसने घर से निकाल दिया था। वह दूसरे मोहल्ले में किराये पर रहते हैं।

पिछले चार दिनों से हनीफ घर के बाहर नजर नहीं आया। इस बीच तालाबंद घर से बदबू फैलने पर मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घर में बाहर लगे ताले तोड़कर तलाशी ली। तो घर के अंदर बाद शव मिला। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि हत्या के कारणों और हत्यारों की जानकारी जुटाई जा रही है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि ई-रिक्शा चालक के परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।
अक्सर बच्चों से होता रहता था विवाद
ई-रिक्शा चालक हनीफ का अक्सर बच्चों से विवाद रहता था। कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। वह अकेले ही घर में रहते थे। उसने दोनों पत्नी व बच्चों को घर से निकाल दिया था। हाल में ई-रिक्शा चालक ने एक बुलेट बाइक बेची थी।

हत्या के पीछे किसी अपने का भी हो सकता है हाथ
पुलिस के मुताबिक ई-रिक्शा चालक की हत्या में किसी अपने का हाथ भी हो सकता है। पुलिस इस पहलु भी जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार हत्यारा जो भी हो वह ई-रिक्शा चालक को जानता था। बड़े ही इम्तिहान के साथ कत्ल करने के बाद कातिलों ने उसे बैड के बक्शे में रख दिया। इससे पहले उसके साथ मारपीट भी की होगी। वहीं, हत्या में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अंदेशा है। हत्या से पहले कातिलों ने उनके हाथ-पैर भी बांधे। उधर, बेड के बॉक्स में रखा शव फूल गया था। इसलिए पुलिस ने लकड़ी के बॉक्स को गिलेंडर से काटकर शव बाहर निकाला।

हनीफ पर दर्ज है पांच मुकदमे
मृतक हनीफ के खिलाफ कोतवाली में जुआ, मारपीट समेत पांच मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मृतक पर कोतवाली में पांच मुकदमे दर्ज हैं।


तीसरी शादी करने की तैयारी में था
मृतक हनीफ की दो पत्नी पहले से थी। दोनों से अलग वह रहता था। लोगों के मुताबिक अब वह तीसरी शादी करने की भी तैयारी कर रहा था। उधर, हत्या के खुलासा करने के लिए एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है। जल्द ही खुलासे के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस मोबाइल सीडीआर एवं रास्तों की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed