फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The dead body of the married woman was found hanging from the ceiling fan

विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:33 AM IST
सार

विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला मंडी धनौरा (अमरोहा)।सूचना मिलने पर आए मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
The dead body of the married woman was found hanging from the ceiling fan

विस्तार

विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला
विज्ञापन

मंडी धनौरा (अमरोहा)। नगर के मोहल्ला गांधीनगर में मंगलवार की दोपहर महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर आए मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भाई की ओर से पति समेत छह के खिलाफ तहरीर दी गई है।

नगर के मोहल्ला गांधीनगर में सोनू पुत्र डालचंद की पत्नी स्वाति उम्र करीब 27 साल का शव मंगलवार की दोपहर कमरे में पंखे से लटका मिला। स्वाति को पंखे से झूूलता देखकर पति ने शोर मचाया। सोनू ने इसकी सूचना अपने ससुरालवालों को दी। सूचना मिलने पर आए स्वाति के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। आए दिन उसके साथ मारपीट की जाती थी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को नीचे उतार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के भाई गजेंद्र सिंह की ओर से पति सोनू समेत छह के खिलाफ दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या किए जाने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed