{"_id":"68bf495039a35b6b7101b47e","slug":"the-court-chowki-incharge-was-removed-on-the-charge-of-being-in-cahoots-with-the-accused-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-147289-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: आरोपियों से हमसाज होने के आरोप में कोर्ट चौकी इंचार्ज को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: आरोपियों से हमसाज होने के आरोप में कोर्ट चौकी इंचार्ज को हटाया
Tue, 09 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। हैंडलूम कारोबारी गुफरान की मौत के मामले में आरोपों में घिरे कोर्ट चौकी इंचार्ज सत्येंद्र नागर को एसपी ने हटा दिया है। उन्हें सैदनगली थाना भेजा गया है। सत्येंद्र नागर पर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपियों के साथ हमसाज होने का आरोप है। आत्महत्या करने से पहले कारोबारी ने बनाए वीडियो में दरोगा के सामने ही पिटाई करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में दरोगा को आरोपी बनाया था लेकिन पुलिस ने तहरीर बदलवाकर आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
24 अगस्त को कोट चौकी में बुलाने के बाद दुकान में बंद करके मारपीट और जान से मारने की धमकी देने से प्रताड़ित हैंडलूम कारोबारी गुफरान ने आत्महत्या कर ली थी। घर में ही जान देने वाले कारोबारी ने भाभी समेत आठ लोगों को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सभी आरोपियों का नाम लेकर वीडियो बनाया और डायरी में सुसाइड नोट छोड़ा।
प्रकरण से अनजान परिजनों ने शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था लेकिन अब वीडियो और सुसाइड नोट सामने आने के बाद कारोबारी के पिता अताउल्लाह ने 29 अगस्त को आत्महत्या के लिए उकसाने आरोप मोहल्ला कोट निवासी फजल, मोहल्ला सराय कोहना निवासी सोनू कबाब वाला, बबलू व मोहसिन, मोहल्ला चाहमुल्लान निवासी अयूब बावर्ची, मोहल्ला बटवाल निवासी तंजीम बेग, मोहल्ला तलवार शाह निवासी सलीम और गुफरान की भाभी सना के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पिता अताउल्लाह ने एसपी कार्यालय में दिए प्रार्थनापत्र में कोट चौकी प्रभारी सत्येंद्र नागर पर आरोपियों का साथ देने का आरोप लगाया था। दरोगा पर 30 हजार रुपये जबरदस्ती लेने का भी आरोप था लेकिन बाद में यह तहरीर बदलवाई गई।
विज्ञापन
- कारोबारी की भाभी की हो चुकी है गिरफ्तारी
दरोगा का नाम हटाने के बाद दूसरी तहरीर के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस मामले में कारोबारी की भाभी सना को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रकरण को गंभीरता से लेकर एसपी ने चौकी प्रभारी सत्येंद्र नागर को हटाकर सैदनगली थाना भेज दिया है। इसके अलावा एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात दरोगा नरेंद्र कुमार को एसएसआई आदमपुर थाना बनाया है। इसके अलावा अंकुर मलिक व पुरुषोत्तम को आदमपुर थाना और शिवराज को रहरा थाना भेजा है।