{"_id":"68acc9e3b61f4ce3b9044049","slug":"the-country-cannot-benefit-from-only-political-freedom-sp-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-146380-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से देश का भला नहीं हो सकता : सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से देश का भला नहीं हो सकता : सपा
Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Tue, 26 Aug 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
सपा की बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष। स्रोत पार्टी
अमरोहा। सपा पदाधिकारियों ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू विंदेश्वरी प्रसाद की जयंती मनाई। पार्टी जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा पिछड़े वर्ग की दिशा एवं दशा को बदलने का प्रयास किया और भेदभाव खत्म करने के लिए पिछड़ी जातियों के लिए जनेऊ पहनने की मुहिम चलाई।
सोमवार को मंडी समिति रोड स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव की अध्यक्षता में पूर्व मुख्यमंत्री बाबू विंदेश्वरी प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति में कम प्रतिनिधित्व वाले और वंचित समूह से संबंधित नीतियों पर तीखी बहस शुरू की थी। बिहार के पामा गांव में स्थानीय राजपूत जमीदारों ने एक कुर्मी पर हमला किया। जिससे पिछड़े वर्ग के नागरिकों पर पुलिस अत्याचार हुए।
उन्हाेंने कहा कि केवल राजनीतिक स्वतंत्रता से देश का भला नहीं हो सकता। देश के कल्याण के लिए वैज्ञानिक सोच, उत्तम स्वास्थ्य सुविधा, सभी को समान उत्तम शिक्षा, किसानों व पीडीए वर्ग के लोगों की प्रगति भी जरूरी है। इस दौरान जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी, संतराम सिंह यादव, नवनीत कुमार गोला, महमूद अली, राधेलाल रघुवंशी, चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रतीक धारीवाल, महेश यादव, मुमताज खां, संजय यादव आदि मौजूद रहे।