फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The controversy over the Ambedkar procession reached Lucknow.

Amroha News: आंबेडकर शोभा यात्रा निकालने का विवाद लखनऊ तक पहुंचा

Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 28 Mar 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
The controversy over the Ambedkar procession reached Lucknow.
मंडी धनौरा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के जन्मोत्सव पर 14 अप्रैल को निकाली जाने वाली शोभा यात्रा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। विवाद की पूरी जानकारी इंटेलिजेंस मुख्यालय ने स्थानीय अधिकारियों से तलब की है। वही शोभा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं मिलने पर सेवा समिति ने पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि आंबेडकर जयंती पर शोभा यात्रा निकालने के लिए अखिल भारतीय अंबेडकर संघ व बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने आवेदन किया था। दोनों संस्था शोभायात्रा निकालने पर अड़ी हुई थी। एसडीएम ने सोमवार को अखिल भारतीय अंबेडकर संघ को शोभा यात्रा निकालने की अनुमति प्रदान कर दी। इसकी जानकारी सेवा समिति के पदाधिकारियों को मिली। उन्होंने जिलाधिकारी से मिलकर राजनैतिक दबाव में अनुमति दिए जाने का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। मामले के तूल पकड़ने पर इंटेलिजेंस मुख्यालय लखनऊ ने स्थानीय अधिकारियों से पूरी रिपोर्ट तलब की है। स्थानीय एक अधिकारी ने बताया कि लखनऊ कार्यालय को स्थिति से अवगत करा दिया गया है। दोनों ही गुट शोभायात्रा निकालने की तैयारी कर रहे हैं। भीमराव अंबेडकर सेवा समिति ने पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed