फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The construction of the multi-purpose hall of the stadium is in its final stages, facilities will be enhanced.

Amroha News: अंतिम चरण में स्टेडियम के बहुद्देश्यीय हॉल का निर्माण कार्य, बढ़ेंगी सुविधाएं

Fri, 24 Oct 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 24 Oct 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The construction of the multi-purpose hall of the stadium is in its final stages, facilities will be enhanced.
अमरोहा। स्पोर्ट्स स्टेडियम मालीखेड़ा में सरकार की ओर से लगातार सुविधाओं को बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। खिलाड़ियों को बढ़ावा दिए जाने के लिए बहुद्देश्यीय हॉल के निर्माण की कवायद भी तेजी के साथ चल रही है। करीब आठ करोड़ की लागत से तैयार हो रहे इस हॉल का लगभग 70 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फरवरी-मार्च तक इसका निर्माण पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


तत्कालीन खेल मंत्री और नौगांवा सादात से विधायक रहे चेतन चौहान के प्रयास से जिले को स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिली थी। 53 बीघा जमीन में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया गया था। इसके बाद धीरे-धीरे स्टेडियम के विस्तार को गति भी मिली लेकिन खिलाड़ियों को पूरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी। स्टेडियम में इनडोर गेम के आयोजन के लिए जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी द्वारा खेल विभाग को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था।
विज्ञापन


हॉल के निर्माण को उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन को इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है। बहुद्देशीय हॉल का निर्माण 7.76 करोड़ रुपये की लागत से होना है। शासन से हॉल के निर्माण को पहली किस्त के 3.88 करोड़ रुपये भी कार्यदायी संस्था को आवंटित किए गए थे। हॉल का निर्माण फिलहाल तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है। पिलर खड़े करने के अलावा लिंटर व दीवारों का काम भी पूरा हो गया है। फिलहाल बिजली फिटिंग का काम चल रहा है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि लगभग फरवरी-मार्च तक हॉल का निर्माण पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बहुद्देशीय हॉल से मिलेंगी इनडोर खेलों की सुविधाएं

जिला क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार बहुद्देशीय हॉल में कई खेलों के लिए सुविधाएं भी बढ़ सकेंगी। हॉल में फोल्डिंग कोर्ट तैयार होगा तो इंडोर खेलों के तहत बास्केट बॉल, बैडमिंटन, हैंड बॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस, टेनिस, कुश्ती आदि खेलों का आयोजन भी हो सकेगा। एक खेल के बाद किसी दूसरे खेल के लिए कोर्ट को तुरंत ही बदला जा सकेगा जिससे खिलाड़ियों को परेशानी भी नहीं होगी। इसके अलावा स्टेडियम में लॉन टेनिस ग्राउंड भी तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed