{"_id":"6aaedd8885e36b03800ad588","slug":"the-commission-sent-a-notice-to-the-company-following-a-complaint-about-a-defective-refrigerator-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173408-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फ्रिज खराब होने की शिकायत पर आयोग ने कंपनी को भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फ्रिज खराब होने की शिकायत पर आयोग ने कंपनी को भेजा नोटिस
विज्ञापन
अमरोहा। फ्रिज खराब होने की शिकायत का समाधान नहीं करने पर जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने संबंधित कंपनी और विक्रेता को नोटिस जारी किया है। करीब 19 हजार रुपये में खरीदा गया फ्रिज एक महीने बाद ही ठंडा करना बंद हो गया था। वारंटी में खराबी के बावजूद मरम्मत नहीं होने और कानूनी नोटिस का जवाब नहीं मिलने पर कारोबारी ने आयोग में परिवाद दाखिल किया।
मोहल्ला बटवाल निवासी कारोबारी कबीर के मुताबिक, उन्होंने जनवरी 2026 में नामचीन कंपनी का फ्रिज खरीदा था। इसकी कीमत करीब 19 हजार रुपये और वारंटी दो साल की थी। एक महीने बाद फ्रिज खराब होने पर उन्होंने विक्रेता के कहने पर कंपनी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। 24 घंटे में समाधान का आश्वासन मिला, लेकिन कोई कर्मचारी जांच या मरम्मत के लिए नहीं पहुंचा। राहत नहीं मिलने पर कबीर ने कंपनी और विक्रेता को अधिवक्ता के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा, जिसका भी जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उन्होंने आयोग में परिवाद दाखिल कर फ्रिज की खराबी दूर कराने और उचित राहत की मांग की। आयोग ने कंपनी और विक्रेता को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। दोनों पक्षों के जवाब के बाद मामले की आगे सुनवाई होगी।