{"_id":"683228dd57f64e589508fdfb","slug":"the-citys-first-parking-will-be-built-under-the-overbridge-on-joya-road-in-amroha-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140535-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अमरोहा में जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बनेगी शहर की पहली पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अमरोहा में जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे बनेगी शहर की पहली पार्किंग
Sun, 25 May 2025 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 25 May 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। शहर को अवैध पार्किंग के कारण होने वाली दिक्कतों से निजात मिलने की उम्मीद जगी है। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में मुद्दा उठा तो अधिकारी भी हरकत में आ गए। लोक निर्माण विभाग ने नगर पालिका ईओ से वैध पार्किंग निर्माण के लिए जमीन चिन्हित करने के लिए कहा। संकरी गालियों वाले शहर अमरोहा में पार्किंग के लिए जमीन नहीं मिली तो जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे वैध पार्किंग बनाने का फैसला लिया है। साफ है कि यहां वैध पार्किंग बनेगी तो शहर में अवैध पार्किंग से निजात मिलेगी। रोजाना लगने वाले जाम से छुटकारा मिलेगा। यह अमरोहा शहर की पहली पार्किंग होगी।
शहर की खूबसूरती की पहचान चौड़ी सड़कों और समुचित यातायात व्यवस्था से भी होती है, लेकिन अमरोहा नगर की बात करें तो यहां सड़कें तो हैं, लेकिन उन पर अतिक्रमण हो गया है। सड़क किनारे कहीं दुकान सजी नजर आती है तो कहीं वाहन खड़ा करने के लिए अवैध पार्किंग बना लेते हैं। शहर की व्यस्त रहने वाली बिजनौर रोड के अलावा अतरासी मार्ग, लकड़ा चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड पर अवैध कब्जे नजर आते हैं। यहां पर कई बार जाम लग जाता है, जिससे काफी दिक्कत होती है। जाम के झाम में फंसकर लोग घंटों परेशान रहते हैं।
टीपी नगर चौक से कुछ दूरी पर स्थित बटवाल बाजार बिजनौर और जोया मार्ग को जोड़ता है, लेकिन यहां जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण से स्थिति बदहाल हो रही है। यहां दुकानों के बाहर सामान फैला रहने के साथ-साथ वाहनों की पार्किंग भी बना दी जाती है। वहीं बेतरतीब खड़े वाहनों से जाम के हालात बन जाते हैं। बटवाल बाजार में फुटपाथ जैसा नजर नहीं आता है। शहर के अटल चौक से पक्का बाग तक हालात बेहद खराब हैं। सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर चाट पकौड़ी, फल, जूस आदि बेचने वालों से लेकर डग्गामार वाहनों का कब्जा है। ऐसे में बेहद संकरी होने के कारण इस रोड से पैदल निकलना तक मुश्किल होता है। भीषण गर्मी में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
गांधी मूर्ति से रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग की हालत भी खराब है। यहां सबसे अधिक कार मैकेनिक व अन्य दुकानें हैं। दिन भर सड़क किनारे वाहन खड़े नजर आते हैं। जिससे वाहनों को निकलने में सबसे अधिक परेशानी होती है। लेकिन, अभियान और कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं होता है। जगह-जगह वाहन अवैध पार्किंग बनकर खड़े रहते हैं। लेकिन अब शहर में स्थाई पार्किंग भी बनाने की तैयारी है। ईओ डॉ. बृजेश कुमार ने बताया कि पीडब्ल्यूडी विभाग से वैध पार्किंग के लिए पत्र मिला है। शहर में कहीं भी इतनी जगह नहीं है जहां पार्किंग बनाई जा सके। लेकिन, जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे पड़ी खाली जगह को पार्किंग बनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली हैं।
हटाया जाएगा दुकानदारों का सामान
जोया रोड स्थित ओवरब्रिज के नीचे आसपास के दुकानदारों ने सामान रखकर अपना कब्जा कर रखा है। कुछ बाहरी लोगों के वाहन भी खड़े रहते हैं। ईओ ने बताया कि ओवर ब्रिज के नीचे से दुकानदारों का सामान हटाया जाएगा। इसके बाद यहां स्थाई रूप से पार्किंग रहेगी।
शहर में बनाए गए दस वेंडिंग जोन
- शहरभर के वेंडरों को नजदीकी वेंडिंग जोन पर किया जाएगा शिफ्ट
- वेंडिंग जोन में सफेद पट्टी लगाने का कार्य करा रही नगर पालिका
अमरोहा। सड़कों पर अतिक्रमण खत्म करने के इरादे से नगर पालिका ने शहर में दस वेंडिंग जोन बनाए हैं। शहर भर के सभी वेंडरों को नजदीकी वेंडिंग जोन में शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका की ओर से वेंडिंग जोन पर सफेद पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है। वेंडिंग जोन बोर्ड भी लगाई जा रहे हैं।
--
यह बने वेंडिंग जोन
- नल चौराहा से बिजनौर रोड मोड़ तक
- रेलवे कासिंग ओवर ब्रिज के नीचे मौहल्ला खालसा
- रौनक वाटिका के पास निकट कब्रिस्तान दरबारे कलां
- वाल्मीकि बस्ती चौक, मोहल्ल छंगा दरवाजा
- जाटव धर्मशाला, मोहल्ला कुरैशी से अब्दुल शाह हादी रोड
- चूना भट्टी बिजनौर रोड से वासुदेव रोड बैंक काॅलोनी तक
- जेएस हिंदू इंटर काॅलेज चौराहा से मछरट्टा होते हुए कोतवाली तक
- मोहल्ला नल चौराहे से डाॅ. खान अस्पताल के पीछे राधेश्याम के पेट्रोल पंप मढैया कमरूददीन तक
- राना पेट्रोल पंप से मकबूल पेट्रोल पंप तक जोया रोड
- संत रविदास चौक से कैलसा बाइपास रोड तक
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -