फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The city resounded with Jai Shri Ram, the procession was welcomed

Amroha News: जय श्रीराम से गूंजा शहर, शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
The city resounded with Jai Shri Ram, the procession was welcomed
अमरोहा में रामायण संकीर्तन मंडल की शोभायात्रा में सजा राम दरबार। संवाद
अमरोहा। श्री रामायण संकीर्तन मंडल की ओर से माघ माह के 68वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसके तहत शहर के मुख्य मार्गों से शोभायात्रा निकाली गई, जिसका जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में जय श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में देवी देवताओं से झांकी भी निकाली गई। समापन के दौरान श्रद्धालुओं ने प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा की शुरुआत मुख्य अतिथि डॉ. एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो ने रथ पर विराजमान भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और भगवान हनुमान की आरती कर की। शोभायात्रा का पंडित आशुतोष त्रिवेदी और गंगा मंदिर के पुजारी पंडित मोहनलाल ने विधिवत पूजन कराया।
विज्ञापन

भगवान श्रीराम की शोभायात्रा श्री राम के उद्घोष लगाते हुए निकाली। शोभायात्रा मोहल्ला बटवाल से विपिन कुमार रवि कुमार की आढ़त से निकाली गई, जो नगर के मोहल्ला बटवाल, कोट, घेर मुनाफ, बेगम सराय, कटरा गुलाम अली, सराफा, बाजार गंज, कोतवाली बड़ा बाजार, मंडी चौक, गस्तियान, स्टेट बैंक, जटट बाजार होते हुए बाबा गंगनाथ मंदिर पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में मेरठ व हापुड़ के कलाकारों ने सुंदर झांकियां विभिन्न मुद्राओं में प्रस्तुत कर भक्तों का मन मोहा। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीगणेश की मौन झांकी, सुप्रसिद्ध बैंडबाजा के साथ मां दुर्गा की शेर पर झांकी, श्रीबांके बिहारी की सुंदर झांकी, केरल की भगवान श्रीपद्ममानाथन की झांकी, भगवान श्रीरामलला की आरती, भजन नृत्य, रानी लक्ष्मी बाई की संवाद झांकी, महाकुंभ की प्रस्तुति शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article