{"_id":"687ff4d574ecf52fa902f221","slug":"the-cattle-trader-had-fabricated-a-false-story-of-robbery-to-appease-his-angry-wife-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-144272-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: रूठी पत्नी को मनाने के लिए पशु व्यापारी ने रची थी लूट की झूठी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: रूठी पत्नी को मनाने के लिए पशु व्यापारी ने रची थी लूट की झूठी कहानी
Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 23 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर (अमरोहा)। पुलिस ने मंगलवार को पशु व्यापारी से हुई लूट का खुलासा किया। व्यापारी ने खुद ही अपनी मां के साथ मिलकर रूठी पत्नी को मनाने के लिए लूट की झूठी कहानी की साजिश रची थी। उसने चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर खुद को लहूलुहान कर लिया था। एसएसपी ने बताया कि व्यापारी नसीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
मंगलवार को हसनपुर कोतवाली में खुलासा करते हुए एएसपी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रहरा थाने के गांव बुरावली निवासी मजीदन पत्नी जरीफ ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 16 फरवरी की रात को पशु व्यापारी उनके बेटे नसीम के घर में बदमाश घुस गए थे जिन्होंने नदीम की गर्दन पर चाकू मारकर घायल कर दिया था। बदमाश घर से नकदी व अन्य सामान लूटकर ले गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की थी।
एसपी अमित कुमार आनंद ने टीमें गठित कर जांच के आदेश दिए थे। सर्विलांस, सीडीआर, साक्ष्य संकलन और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। व्यापारी की मां और व्यापारी के बयानों में विरोधाभास पाया गया, जिससे उन्हें संदेह हुआ। एएसपी ने बताया कि पूछताछ में नसीम ने कुबूल किया कि उसने पत्नी के साथ हुए झगड़े और उसके घर नहीं लौटने के कारण सहानुभूति बटौरने के लिए खुद को चाकू मारकर घायल किया था। साथ ही उसने और उसके परिवार ने लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। एसएसपी ने बताया कि लूट की झूठी कहानी बनाने के आरोप में नसीम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।