फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The car was robbed after being rented from Noida, two arrested

Amroha News: नोएडा से किराये पर लाकर लूटी थी कार, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
The car was robbed after being rented from Noida, two arrested
सैदनगली (अमरोहा)। नोएडा से किराये पर कार लाकर लूट ली गई थी। बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर छोड़ दिया था। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई कार को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि सैदनगली पुलिस की ओर से ऑपरेशन दृष्टि के तहत जनपद में स्थापित किए गए सीसीटीवी कैमरों की मदद से लूटी गई कार को बरामद कर करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया गया है। सीओ ने बताया कि हापुड़ के गांव बैंट निवासी शानेआलम किराए पर कार चलाने का काम करता था। 11 अक्तूबर को दो युवक नोएडा से किराये पर कार लेकर आए थे।
विज्ञापन

आरोपियों ने सैदनगली क्षेत्र में दून एकेडमी से पहले राजपुर गांव के पास चालक को बंधकर बनाकर छोड़ दिया था और कार लेकर भाग गए थे। सैदनगली थानाध्यक्ष रमेश सहरावत द्वारा एसओजी एवं सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों की खोजबीन में जुटी थी। मामले में आकाश निवासी ग्राम शब्दलपुर शर्की थाना सैदनगली व दीपांशू निवासी ग्राम सुतारी कला थाना सैदनगली को सकतपुर नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से घटना में एक तमंचा व लूटी हुई कार बरामद की गई। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। दोनों आरोपी आकाश के खिलाफ सैदनगली थाने में पहले से ही दो मामले पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article