{"_id":"68854027b5e4492a090dafee","slug":"the-campaign-continued-on-the-third-day-as-well-action-taken-against-nine-school-vehicles-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-144560-2025-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तीसरे दिन भी चला अभियान, नौ स्कूली वाहनों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तीसरे दिन भी चला अभियान, नौ स्कूली वाहनों पर कार्रवाई
Sun, 27 Jul 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 27 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ शनिवार को भी परिवहन विभाग के अफसरों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। तीसरे दिन टीम ने नौ अनफिट वाहनों को पकड़ लिया। इसमें तीन को सीज कर दिया जबकि छह के चालान काट हैं। इन वाहनों पर करीब 55 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
शनिवार को परिवहन विभाग की दो टीमों ने अभियान चलाकर कार्रवाई की। एक टीम का नेतृत्व आरटीओ महेश शर्मा ने किया तो दूसरी का पीटीओ सुधीर सिंह रहे। इस दौरान दोनों टीमों ने जोया क्षेत्र और अतरासी क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। शासन और डीएम के सख्त निर्देशों के बाद भी स्कूल संचालक मनमानी करते दिख रहे हैं। टीम ने नौ अनफिट वाहनों को पकड़ लिया। टीम ने सबसे पहले बच्चों को सकुशल स्कूल में छुड़वाया। इसके बाद तीन वाहनों सीज करने की कार्रवाई की।
कुछ वाहनों पर स्कूल की छुट्टी के बाद कार्रवाई की गई। इस दौरान बच्चों को परिवहन विभाग के अधिकारियों ने घर छुड़वाया। मालूम रहे की 18 जुलाई की सुबह करीब सात बजे गजरौला-हसनपुर रोड पर स्कूली वैन और पिकअप की भिड़ंत हो गई थी।