फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bus broke down on the highway, there was a long jam

Amroha News: हाईवे पर खराब हुई बस, लगा लंबा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
The bus broke down on the highway, there was a long jam
गजरौला (अमरोहा)। शहवाजपुर डोर के सामने हाईवे पर रोडवेज बस खराब होने के कारण शनिवार को जाम लग गया। वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पाकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह जाम खुलवाया। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। मगर जोया टोल प्लाजा पर मौजूद एआरएम ने मौके पर जाकर बस को खराब हो जाने के संबंध में जानकारी लेना मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर बाद सोहराबगेट डिपो की रोडवेज बस मुरादाबाद की दिशा में जा रही थी। शाम करीब सवा चार बजे बस शहवाजपुर डोर के सामने पहुंची। इस बीच बस में कोई यांत्रिक खराबी आ गई। इसके चलते चालक ने बस को हाईवे पर खड़ा कर दिया। इसी लेन पर कांवड़ियों के कारण यातायात चल रहा था। आने जाने वाले वाहन एक ही लेन पर दौड़ रहे थे। बस खराब हो जाने के कारण जाम लग गया। वाहनों की दोनों तरफ लाइन लग गई। सूचना पाकर पुलिस कर्मी पहुंचे। क्रेन से बस को हटवाया गया। यात्री दूसरी बस से गंतव्य को रवाना किए गए। मगर हैरत की बात यह है कि जोया टॉल प्लॉजा पर मौजूद एआरएम मोहम्मद शफी ने खराब हुई बस तक जाना मुनासिब नहीं समझा। न ही यह जरूरत समझी कि परेशान यात्रियों पर क्या बीत रही होगी। एआरएम ने बताया कि उनसे किसी तरह की मदद नहीं मांगी गई। इस कारण वह शहवाजपुर डोर नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article