फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bullies stopped the digging work of the Bagd river, causing a ruckus

Amroha News: दबंगों ने बगद नदी की खोदाई का काम रुकवाया, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
The bullies stopped the digging work of the Bagd river, causing a ruckus
हसनपुर (अमरोहा)।
विज्ञापन

दबंगों ने बगद नदी की खोदाई का काम रुकवा दिया। इस दौरान हंगामा शुरू हो गया। ग्राम रोजगार सेवक के साथ अभद्रता की गई। जान से मारने की धमकी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका में ग्राम पंचायत की ओर से बगद नदी की खोदाई का काम कराया जा रहा है। मंगलवार सुबह को ग्राम रोजगार सेवक ब्रजकिशोर मनरेगा मजदूरों एवं जेसीबी के साथ कार्य कराने पहुंचे थे। आरोप है कि आसपास खेत के स्वामी एवं अन्य उनके साथियों ने खोदाई का काम रुकवा दिया। विरोध करने पर अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। सूचना पर पीआरवी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा हुआ। बमुश्किल पुलिस ने मामला शांत कराया। ग्राम रोजगार सेवक का कहना है कि दबंगों ने खोदाई का कार्य नहीं होने दिया। सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। इसकी शिकायत लिखित रूप में खंड विकास अधिकारी से की गई है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed