फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The brilliant students celebrated with their teachers

Amroha News: मेधावियों ने शिक्षकों संग मनाया जश्न

Wed, 14 May 2025 02:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 14 May 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The brilliant students celebrated with their teachers
अमरोहा। सीबीएसई के नतीजों की घोषणा होने के बाद बच्चों में परिणाम जानने की उत्सुकता बढ़ गई। मंगलवार दोपहर पहले 12वीं के परिणाम की घोषणा हुई। इसके करीब दो घंटे के बाद 10वीं के परिणाम भी घोषित हो गया। इसके बाद बच्चे स्कूल भी पहुंचना शुरू हो गए। स्कूल पहुंचकर बच्चों ने शिक्षकों के साथ अपनी सफलता का जश्न मनाया। शिक्षकों ने सफल बच्चों को मिठाई खिलाकर अग्रिम सफलताओं के लिए शुभकामना भी दी।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर चार अप्रैल तक चली थी। जिले में सीबीएसई के लिए 10 केंद्र निर्धारित किए थे। जहां 2520 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षाएं समाप्त होने के बाद विद्यार्थी बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। मंगलवार को बच्चों का इंतजार भी पूरा हो गया। दोपहर करीब 12 बजे अचानक सीबीएसई ने परिणाम की घोषणा का एलान किया तो बच्चों में परिणाम को जानने की उत्सुकता बढ़ने लगी। बोर्ड ने पहले 12वीं के नतीजे घोषित किए।
विज्ञापन

इसके कुछ देर बाद ही 10वीं के नतीजों भी घोषणा कर दी गई। रिजल्ट आने के बाद 10वीं और 12वीं के बच्चों ने ऑनलाइन ही अपना परिणाम देखा। इसके बाद धीरे-धीरे बच्चे स्कूल पहुंचना शुरू हो गए। वहां शिक्षकों ने भी बच्चों का परिणाम देखकर बच्चों के साथ उनकी मेहनत और सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article