फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bridegroom took seven rounds from 120 km away

लॉकडाउन के चलते दूल्हा-दुल्हन ने 120 किमी दूर से लिए फेरे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
The bridegroom took seven rounds from 120 km away
अमरोहा। लॉकडाउन के चलते कुछ शादियां स्थगित करनी पड़ीं हैं। कुछ बहुत ही सादगी से हुईं हैं। वहीं, कुछ जोड़े ऑनलाइन शादी करके एक-दूसरे के हुए हैं। ऐसी ही एक विवाह मंडी धनौरा एक मोहल्ले में हुआ है। दूल्हा-दुल्न्हन ने एक-दूसरे से 120 किलोमीटर दूर बैठकर ऑनलाइन शादी की है। वीडियो काल के जरिये पंडित ने विधि विधान से विवाह संपन्न कराया। लॉकडाउन खुलने के बाद दूल्हा-दुल्हन को विदा करा कर ले जाएगा। परिजनों ने भी ऑनलाइन शादी संपन्न होने पर खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

मोहल्ला सुभाष नगर के स्व. गंगासरन की बड़ी बेटी प्रियंका की शादी दिल्ली के मलकागंज निवासी मोंटी से तय हुई थी। विवाह का मुहूर्त 26 अप्रैल का निकला था। लॉकडाउन बढ़ने की वजह से इसे तीन मई कर दिया गया। लॉकडाउन 3.0 लागू होने की वजह से विवाह की तारीख बढ़ाने पर वर पक्ष के लोगों से वार्ता की गई। शुभ मुहूर्त की वजह से रविवार को ही शादी करने का फैसला किया। दूल्हे ने ऑनलाइन शादी का प्रस्ताव रखा। दुल्हन पक्ष के लोगों ने विचार-विमर्श कर अपनी रजामंदी दे दी। रविवार की दोपहर को पंडित को बुलाया गया। वेदी सजाई गई। प्रियंका भी दुल्हन की तरह सजी हुई थी। वीडियो काल पर दूसरी ओर से दूल्हा मोंटी भी उपस्थित था। पंडित जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न कराया। उन्होंने वीडियो काल पर सात फेरे संपन्न कराएं। इधर दुल्हन ने सात फेरे लिए तो उधर दूल्हे ने फेरे लिए। फेरे संपन्न होते ही दोनों ओर से एक-दूसरे को बधाई दी गई। ऑनलाइन शादी पूरे मोहल्ले में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रियंका की खुशी का ठिकाना नहीं था
मंडी धनौरा। ऑनलाइन शादी के जरिये विवाह के बंधन में बंधी दुल्हन प्रियंका शादी से बेहद खुश नजर आई। उसका कहना था कि विवाह आत्माओं का मिलन होता है। हम दोनों ने एक दूसरे को अपना मान लिया है तो शादी ऑनलाइन हो या फिर धूम धड़ाके के बीच, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। प्रियंका व उसके परिजनों को इस बात का थोड़ा अफसोस जरूर है कि शादी धूमधाम से नहीं हो पाई, लेकिन वह कहती है कि जब पूरा देश आपदाग्रस्त है तब प्रत्येक व्यक्ति को निजी खुशियों को छोड़कर राष्ट्र के बारे में सोचना चाहिए। दूल्हा बने मोंटी का कहना था कि लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने पर वह अपनी दुल्हन को पूरी शान शौकत के साथ विदा कराकर ले जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक्वेट हॉल और बैंडबाजा पहले ही बुक कर दिया गया था
मंडी धनौरा। धूमधाम से शादी करने के लिए परिजनों ने बैंक्वेट हॉल और बैंडबाजा पहले ही बुक कर दिया था, लेकिन लॉकडाउन लागू होने से परिजनों और नवदंपती के ख्याब अधूरे रहे गए। प्रियंका के भाई जोनी ने बताया कि रिश्ता तीन माह पहले तय हुआ था। इस दौरान कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू कर दिया था। 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के मद्देनजर विवाह की तारीख 26 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन पीएम ने लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया। विवाह धूमधाम से किए जाने की इच्छा को ध्यान में रखते हुए विवाह की तारीख तीन मई तक बढ़ा दी गई, लेकिन लाकडाउन 3.0 लागू होने के बाद शादी को आगे बढ़ाना संभव नहीं हो पाया। 100 बाराती आने तय हुए थे।

आर्टिफिशियल ज्वैलरी का काम करता है मोंटी
मंडी धनौरा। मोंटी दिल्ली में आर्टिफिशियल ज्वैलरी का कारोबार करता है। ऑनलाइन विवाह के मौके पर परिवार के सदस्य ही मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग की वजह से पड़ोस में रहने वाली चार महिलाएं ही मौजूद रहीं। प्रियंका की मां मिथलेश का कहना था कि वह लॉकडाउन खुलने के बाद बेटी के सारे अरमान पूरा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed