फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The bride and her family fled after marrying a handicapped person

Amroha News: मंदिर में दिव्यांग से फेरे लेकर दुल्हन व उसके परिजन हुए फुर्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
The bride and her family fled after marrying a handicapped person
हसनपुर(अमरोहा)। दिव्यांग युवक मंदिर में शादी कर दुल्हन और उसके कथित परिजन फुर्र हो गए। शादी से पहले दिव्यांग युवक ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवर समेत ढाई लाख का सामान भी दिया था, वह भी ले गए। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मल्लवाली डगरोली में दिव्यांग राजू रहता है। राजू की उम्र करीब 40 के पार हो गई है, हालांकि उसकी शादी नहीं हुई है। राजू को शादी की हसरत है। सोमवार को राजू कोतवाली पहुंचा और बताया कि चार दिन पहले उसके घर नौ लोग पहुंचे। जिसमें एक महिला, दो पुरुष और छह बच्चे शामिल थे। महिला और पुरुषों ने कहा कि वह राजू के लिए रिश्ता लेकर आए हैं। शादी करा देंगे। शादी की बात सुनकर राजू खुश हो गया और वह शादी के लिए एकदम तैयार हो गया।
विज्ञापन

राजू का कहना है कि घर में शादी का रिश्ता लेकर पहुंचे लोगों की जमकर खातिरदारी की। इसके बाद वह लोग राजू को दुल्हन दिखाने के लिए संभल जनपद के गवां लेकर गए। जहां एक स्थान पर राजू को लड़की को दिखाया गया। राजू ने देखकर लड़की को पसंद कर लिया और लड़की ने भी देखकर राजू को पसंद कर लिया। इसके अगले दिन राजू रिश्ता पक्का करने के लिए सोने- चांदी के आभूषण, कपड़े, मिठाई समेत ढाई लाख रुपये का सामान देकर वापस आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले दिन दुल्हन के साथ एक मंदिर में फेरे होने के बाद राजू के साथ उसके घर आना था, लेकिन ऐन वक्त पर उसके साथ धोखा हो गया। दुल्हन और उसके कथित परिजन सब फरार हो गए। काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया। कई लोगों से उनके बारे में पूछा लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद जो भी उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed