फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The Brahmin Sabha will celebrate Pandit Malaviya and Atal Bihari Vajpayee's birth anniversaries with great fanfare.

Amroha News: पं. मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी जयंती धूमधाम से मनाएगी ब्राह्मण सभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
The Brahmin Sabha will celebrate Pandit Malaviya and Atal Bihari Vajpayee's birth anniversaries with great fanfare.
ब्राह्मण सभा की बैठक में विचार रखते अध्यक्ष। स्रोत सभा
अमरोहा। ब्राह्मण सभा की बैठक में आगामी 25 दिसंबर को नगर के मोहल्ला कोट में ब्राह्मण शिरोमणि मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व पीएम एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

मोहल्ला नियाजियांन शर्मा में ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित पवन कौशिक के आवास पर बैठक हुई। इसमें आगामी 25 दिसंबर को ब्राह्मण शिरोमणि मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। जयंती मनाने के लिए गहनता से चर्चा की गई। महामंत्री पंडित मनु शर्मा एडवोकेट ने कहा कि ब्राह्मण सभा इस वर्ष पंडित मदन मोहन मालवीय एवं अटल बिहारी वाजपेयी जयंती कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास से मनाने जा रही है। उन्होंने ब्राह्मण समाज के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि वह ऐसे महान व्यक्तित्व वाले लोगों की जयंती कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर उसे सफल बनाएं। इस दौरान वामदेव नौटियाल, सुशील शर्मा, राकेश शर्मा, विकास व्यास, सुभाष शर्मा, वरुण त्रिवेदी, उत्कर्ष कौशिक, जयप्रकाश शर्मा, स्वीकृत शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed