फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The boyfriend was preparing for marriage, the girlfriend created a ruckus

Amroha News: प्रेमी कर रहा था शादी की तैयारी, प्रेमिका ने किया हंगामा

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend was preparing for marriage, the girlfriend created a ruckus
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
विज्ञापन

प्रेमी के दूसरी युवती से शादी करने पर प्रेमिका परिजनों के साथ उसके घर जा पहुंची। हंगामा करने लगी। इस पर युवक का लग्न लेकर आए लकड़ी वाले बिना रिश्ता किए चले गए। युवती प्रेमी के घर के बाहर बैठी हुई है। दोनों ओर के लोग समझौते के प्रयास में जुटे हुए हैं।

बछरायूं क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की दो साल पहले क्षेत्र के ही युवक के साथ फोन पर दोस्ती हो गई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन जब वह शादी के लिए कहती तो वह बहाने बना देता। युवती को प्रेमी का रिश्ता किसी और जगह होने की जानकारी हुई। बुधवार को युवक का लग्न रिश्ता था। जानकारी होने पर युवती अपने परिजनों के साथ प्रेमी के घर जा पहुंची और हंगामा करने लगी।
विज्ञापन


हंगामा होते देख लड़की पक्ष के लोग बगैर रिश्ता किए चले गए। बृहस्पतिवार को युवती फिर परिजनों के साथ युवक के गांव पहुंच गई। उसने युवक के घर के बाहर हंगामा किया। कुछ ही देर में गांव के लोग भी इकट्ठा हो गए। प्रेमी-प्रेमिका के एक ही बिरादरी के होने की वजह से दोनों पक्षों के लोग समझौते के प्रयास में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का कहना था कि वह शादी अपने प्रेमी के साथ ही करेगी। उसकी शादी किसी दूसरी लड़की के साथ नहीं होने दी जाएगी। युवती व उसके परिजन गांव में युवक के घर के बाहर ही डेरा डाले हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed