फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of the the girl found hanging on the noose

घर में फंदे पर लटकता मिला युवती का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
The body of the the girl found hanging on the noose
अमरोहा। परिजनों की गैरमौजूदगी में युवती का शव घर में फंदे पर लटकता मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पूरनपुर गांव की है। मुरादाबाद के मूंढापांडे निवासी जसवंत सिंह लंबे समय से अपने ससुराल पूरनपुर में रहते हैं। वह गुलहड़ के पत्ते बेचकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी आशा के अलावा सात बच्चे हैं। 21 वर्षीय बेटी रीना सबसे बड़ी थी। जो मुरादाबाद के एक कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह ब्यूटीपार्लर का काम सीख रही थी। सोमवार की दोपहर माता-पिता गुलहड़ के पत्ते बेचने कहीं बाहर गए हुए थे। जबकि उसके भाई-बहन अपने मामा के घर थे। तभी रीना (20) का शव घर में दुपट्टे के सहार फंदे पर लटका मिला। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उसके मामा भारत सिंह घर पहुंचे तो उन्होंने रीना का शव फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर शरद मलिक ने बताया कि प्रथम दृष्टया से मामला फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहॉल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

प्रेमी के शादी के इंकार करने आत्महत्या करने की चर्चा
अमरोहा। युवती का शव मिलने के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चा फैल रही है। बताया जा रहा है कि रीना का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में पंचायत भी बैठी थी। इसके बाद दोनों पक्ष शादी के लिए राजी हो गए थे। दोनों परिवारों ने शादी की तारीख 1 मई रखी थी। लेकिन लॉकडाउन के चलते शादी नहीं हो पाई। अब 12 जून को शादी होना प्रस्तावित थी। रीना के पिता जसवंत की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। चर्चा है कि प्रेमी शादी में दहेज की ठिमांड कर रहा था। दहेज नहीं देने पर शादी करने से मना कर दिया था। जिसके चलते रीना ने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed