फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The body of an old man was found floating in a tank filled with water

Amroha News: नलकूप के पानी से भरे हौद में उतराता मिला वृद्ध का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
The body of an old man was found floating in a tank filled with water
गजरौला। घर से निकले हरपाल सिंह (62) का शव निजी नलकूप की पानी की हौद में उतराता मिला। उनके कपड़े और चप्पल बाहर रखे हुए थे। परिजनों ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फाजलपुर मोहल्ला निवासी हरपाल सिंह पुत्र नत्थू सिंह मजदूरी करते थे। उनके परिजनों का कहना है कि उनकी मानसिक हालत कुछ समय से ठीक नहीं थी। जिसके चलते घर से निकल जाते थे। मंगलवार की सुबह आठ बजे वह घर से निकल गए। परिजनों ने उनको इसलिए तलाश नहीं किया, क्योंकि शाम तक अक्सर आ जाते थे। वह क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में पहुंच गए। 11 बजे यहां पर एक किसान की निजी नलकूप में उनका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिसकर्मी मौके पर गए। पुलिस ने उनकी शिनाख्त कर परिजनों को फोन किया। मौके पर गए परिजनों ने उनका शव नलकूप की पानी की हौद से बाहर निकाला।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि नहाते समय उनको हार्ट अटैक हो गया होगा। जिससे उनकी मौत हो गई। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि परिजनों ने किसी तरह की आशंका नहीं जताई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed